Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: 5000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 2 SoC वाले OnePlus 11 के कलर वेरिएंट्स लीक! दो शानदार कलर्स में होगा लॉन्च!

News Desk / Sun, Nov 27, 2022


OnePlus 11 को लेकर एक और लीक सामने आया है जिसमें फोन के कलर वेरिएंट्स का खुलासा किया गया है। वनप्लस का यह अपकमिंग फोन इन दिनों काफी चर्चा में है। फोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 2 SoC होगा, इसके बारे में भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं। कंपनी ने अभी तक इस स्मार्टफोन के लॉन्च की अधिकारिक डेट घोषित नहीं की है। लेकिन इसके कई स्पेसिफिकेशंस लीक्स के माध्यम से पहले ही सामने आ चुके हैं। अब इसके कलर वेरिएंट्स को लेकर भी एक टिप्स्टर ने दावा किया है। 

OnePlus 11 स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है। इसके बारे में कहा जा रहा है कि यह वनप्लस 10 प्रो के सक्सेसर के रूप में मार्केट में आ सकता है। फोन के कई स्पेसिफिकेशंस पहले ही लीक हो चुके हैं और अब, एक जाने माने टिप्स्टर मैक्स जम्बोर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इसके कलर वेरिएंट्स का भी खुलासा किया है। टिप्स्टर का कहना है कि फोन ग्लॉसी ग्रीन और मैटे ब्लैक में आ सकता है। हालांकि, टिप्स्टर ने इस बात से भी इनकार नहीं किया कि फोन लॉन्च होने पर इसके और अधिक कलर वेरिएंट्स भी देखने को मिल सकते हैं। 

OnePlus 11 के बारे में ये भी कहा गया है कि यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 के साथ आएगा जिसे पिछले हफ्ते ही लॉन्च किया गया है। इसके अलावा, फोन के स्पेसिफिकेशंस का लेटेस्ट अपडेट कहता है कि इसमें 12 जीबी तक रैम और 256जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज स्पेस देखने को मिल सकता है। हालांकि, फोन के डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी से संबंधित कुछ स्पेक्स इससे पहले भी ऑनलाइन लीक्स में सामने आ चुके हैं। 

इन हालिया लीक्स की मानें तो इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है जो कि 2K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट कर सकती है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा से लैस हो सकता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX890 प्राइमेरी सेंसर, 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX581 अल्ट्रा वाइड लेंस और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 32 मेगापिक्सल का सोनी IMX709 टेलीफोटो शूटर मिल सकता है। वहीं, इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जा सकता है।

OnePlus 11 में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसके अलावा यह 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ भी आ सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो OnePlus 11 में 5जी, वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ v5.2, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा OnePlus 11 में डॉल्बी एटमॉस एंहेंस्ड स्पीकर्स भी मिल सकते हैं। 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन