Logo
Breaking News Exclusive
₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर लगेगा 0.4% चार्ज, जानिए किसे देनी होगी फीस और आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर? विकास मंच ने प्रशासन को दी 7 से 30 दिन की डेडलाइन, मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन का अल्टीमेटम अमलीपदर में ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, 100 मीटर सड़क पूरी तरह गायब, PMGSY के उपयंत्री बोले- प्रस्ताव भेजा है मेकाहारा में जिंदगी-मौत से जूझ रही महिला, 2021 से चल रहा था अफेयर, सास पर फावड़े से हमला कर चुका है आरोपी 2026 में लव मैरिज के बाद पति-पत्नी ने की खुदकुशी; पति की मौत के कुछ घंटे बाद पत्नी ने भी दी जान, गांव में पसरा सन्नाटा BJP नेता से 2017 में हुई थी शादी, 5 साल से रह रहे थे अलग; जानिए अब बेटी किसके साथ रहेगी? कहा-मैं बड़ा गुंडा हूं,नाम लेकर कैसे बुलाया, तेरा बाप पुलिस वाला होगा,हमारा क्या बिगाड़ लेगा, हथकड़ी पहनाकर निकाला जुलूस पहलगाम आतंकी हमले पर रूस-चीन समेत BRICS देशों का सख्त रुख, PM मोदी बोले- भविष्य सबका, फैसला भी सबका वीडियो कॉल पर मंगवाई माफी, CCTV/वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज, लड़कियों पर होगी कार्रवाई स्कॉर्पियो न देने पर पति ने दूसरी मंजिल से धकेला, 4 दिन बाद पत्नी की मौत; CCTV फुटेज आया सामने ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर लगेगा 0.4% चार्ज, जानिए किसे देनी होगी फीस और आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर? विकास मंच ने प्रशासन को दी 7 से 30 दिन की डेडलाइन, मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन का अल्टीमेटम अमलीपदर में ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, 100 मीटर सड़क पूरी तरह गायब, PMGSY के उपयंत्री बोले- प्रस्ताव भेजा है मेकाहारा में जिंदगी-मौत से जूझ रही महिला, 2021 से चल रहा था अफेयर, सास पर फावड़े से हमला कर चुका है आरोपी 2026 में लव मैरिज के बाद पति-पत्नी ने की खुदकुशी; पति की मौत के कुछ घंटे बाद पत्नी ने भी दी जान, गांव में पसरा सन्नाटा BJP नेता से 2017 में हुई थी शादी, 5 साल से रह रहे थे अलग; जानिए अब बेटी किसके साथ रहेगी? कहा-मैं बड़ा गुंडा हूं,नाम लेकर कैसे बुलाया, तेरा बाप पुलिस वाला होगा,हमारा क्या बिगाड़ लेगा, हथकड़ी पहनाकर निकाला जुलूस पहलगाम आतंकी हमले पर रूस-चीन समेत BRICS देशों का सख्त रुख, PM मोदी बोले- भविष्य सबका, फैसला भी सबका वीडियो कॉल पर मंगवाई माफी, CCTV/वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज, लड़कियों पर होगी कार्रवाई स्कॉर्पियो न देने पर पति ने दूसरी मंजिल से धकेला, 4 दिन बाद पत्नी की मौत; CCTV फुटेज आया सामने

: OnePlus Nord 4 अगले सप्ताह लॉन्च करेगी Nord 4, Snapdragon 7+ Gen 3 हो सकता है प्रोसेसर

News Desk / Tue, Jul 9, 2024


बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus का Nord 4 अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। इसके बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। देश में इसका प्राइस 30,000 रुपये से कम हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7+ Gen 3 दिया जा सकता है। 

Android Headlines की रिपोर्ट में Nord 4 का कथित डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन व्हाइट, मिंट, सिल्वर और ब्लैक कलर्स में है। इसका डुअल-टोन डिजाइन मेटल बिल्ड के साथ है। इसके फ्रंट में कैमरा के लिए होल-कट कटआउट दिया गया है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि OnePlus Nord 4 में 6.74 इंच OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Plus Gen 3 दिया जा सकता है। इसकी 5,500 mAh की बैटरी 100 W चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। 

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। टिप्सटर Abhishek Yadav (@yabhishekhd) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में दावा किया है कि OnePlus Nord 4 का बैंक ऑफर्स के साथ प्राइस 27,999 रुपये का हो सकता है। इस स्मार्टफोन को OnePlus Ace 3V के रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर लाया जा सकता है। OnePlus Ace 3V को मार्च में चीन में पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM + 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 1,999 (लगभग 23,000 रुपये) का है। 

हाल ही में कंपनी ने OnePlus 12 को नए Glacier White कलर में पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन के 12 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस 64,999 रुपये का है। डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OxygenOS 14 पर चलता है। इसमें 6.82 इंच क्वाड HD+ (1,440 x 3,168 पिक्सल) की LTPO 4.0 AMOLED स्क्रीन Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन के साथ है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट Hasselblad से ट्यून्ड है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा Sony LYT-808 सेंसर और f/1.6 अपार्चर के साथ है। इसके अलावा 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Design, Sensor, Battery, Market, Demand, OnePlus, Launch, Video, Specifications, Variants, Storage, Camera, Sales, Prices

संबंधित ख़बरें

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन