Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: 108MP कैमरा के साथ आएगा OnePlus Nord CE 3, लॉन्च से पहले हुआ डिजाइन और फीचर्स का खुलासा, जानें सबकुछ

News Desk / Wed, Nov 30, 2022


चीनी स्मार्टफोन कंपनी OnePlus जल्द ही अपना नया नॉर्ड स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 3 लाने की तैयारी कर रही है। यह फोन मौजूदा स्मार्टफोन Nord CE 2 का अपग्रेड होगा। लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। OnLeaks ने बताया है कि OnePlus Nord CE 3 के रेंडर्स प्रोटोटाइप यूनिट पर बेस्ड हैं। यह फोन ग्लॉसी ब्लैक कलर में नजर आ रहा है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि यह स्मार्टफोन कैसा होने वाला है।\
 

OnePlus Nord CE 3 का डिजाइन


रेंडर्स के मुताबिक, OnePlus Nord CE 3 के डिजाइन में काफी कुछ नया देखने को मिल रहा है। कर्व्ड ऐजस के बजाय फ्लेट साइड्स हैं। डिस्प्ले पर आते हैं तो इसमें सेल्फी कैमरा और स्लिम बैजेल्स के लिए साइड्स और टॉप पर सेंटर पंच होल कटआउट देखने को मिल रहा है। बाईं ओर वाल्युम बटन दिया गया है। वहीं पावर बटन और फिंगरप्रिंट सेंसर दाईं ओर दिया गया है। इस फोन के रियर में दो बड़े कैमरा मॉड्युल हैं, टॉप में बड़ा सिंगल कैमरा और नीचे दो लैंस हैं। कैमरा सेटअप के साइड में एक एलईडी फ्लैश है और बीच में वनप्लस का लोगो है। टॉप पर एक माइक्रोफोन है, वहीं नीचे स्पीकर ग्रिल, चार्जिंग के लिए एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एक माइक्रोफोन है।
 

OnePlus Nord CE 3 के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो OnePlus Nord CE 3 के स्पेसिफिकेशंस को OnLeaks द्वारा लीक किया गया। इस फोन में 6.7 इंच की IPS LCD डिस्प्ले मिलेगी जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। आगामी नॉर्ड फोन Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ आएगा। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी।

OnePlus Nord CE 3 एंड्रॉयड 13 OS पर काम करेगा। जहां तक कैमरा की बात है तो इसमें 108MP का पहला कैमरा और 2MP का दो कैमरे होंगे। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
 

OnePlus Nord CE 3 की अनुमानित लॉन्च तारीख


फिलहाल OnePlus Nord CE 3 की लॉन्च तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मगर ऐसी उम्मीद है कि यह फोन 2023 की शुरुआत में दस्तक दे सकता है।

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन