Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: 108MP कैमरा, 12GB RAM के साथ Oppo A1 Pro देगा दस्तक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

News Desk / Mon, Nov 14, 2022


Oppo जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन लेकर आ रही है। कंपनी ने सोमवार को खुलासा किया कि वह Oppo A1 Pro को चीन में 16 नवंबर को लॉन्च करने वाली है। Oppo ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर कई पोस्टर भी शेयर किए गए हैं, जिसमें स्मार्टफोन के डिजाइन और इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया गया है। Oppo A1 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली OLED डिस्प्ले मिलती है। यह फोन ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ 108 मेगापिक्सल के पहले सेंसर से लैस होगा। आने वाले इस स्मार्टफोन में 2.32mm बेजेल्स के साथ होल-पंच डिस्प्ले डिजाइन मिलेगा। ओप्पो का यह स्मार्टफोन Snapdragon 695 SoC पर बेस्ड होगा।

Oppo ने अपने ऑफिशियल वीबो अकाउंट के जरिए कंफर्म किया है कि Oppo A1 Pro को 16 नवंबर को पेश किया जाएगा। लॉन्च इवेंट शाम 6:00 बजे (शाम 3.30 बजे IST) शुरू होगा। स्मार्टफोन ब्रांड ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर कई पोस्टर भी शेयर किए गए हैं, जिसमें स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस का का पता चला है।

पोस्टर से साफ होता है कि Oppo A1 Pro में एक ड्यूल रियर कैमरा यूनिट मिलेगी, जिसमें पहला 108 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। Oppo A1 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट और 2.32mm बेजेल्स के साथ OLED डिस्प्ले मिल सकती है।

Oppo A1 Pro में 6.7 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले मिलेगी। ऐसी जानकारी है कि यह Snapdragon 695 SoC पर बेस्ड होगा। स्टोरेज के लिए इसमें 12GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकती है। ऐसी जानकारी है कि यह Oppo A98 के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर आ सकता है। इसे पहले TENAA सर्टिफिकेशन साइट पर मॉडल नंबर PHQ110 के साथ भी यह नजर आया था।

वहीं इस स्मार्टफोन के 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी रियर सेंसर मिलेगा। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। बैटरी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,700mAh की बैटरी मिलेगी। इसमें 200 प्रतिशत 'सुपर वॉल्यूम' फीचर के साथ ड्यूल स्पीकर सेटअप मिल सकता है।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन