Logo
Breaking News Exclusive
4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

: ओवैसी का मोदी पर तंज: कहा- पाकिस्तान गरीबों की जिंदगी से खेल रहा टी-20, चीन के डर से चाय में चीनी तक नहीं डालते PM

MP CG Times / Tue, Oct 19, 2021

नई दिल्ली। भारत की सीमा पर चीन सैनिकों की घुसपैठ और जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमलों को लेकर एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है. ओवैसी ने कहा कि पीएम मोदी चीन पर बोलने से हमेशा डरते हैं. यहां तक कि चाय में चीनी तक भी नहीं डालते कि कहीं चीन न निकल आए. असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी पर पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर भी निशाना साधा. ओवैसी ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री दो चीजों को लेकर कभी जुबान नहीं खोलते. एक तो पेट्रोल और डीजल की महंगाई और दूसरा चीन की घुसपैठ. चीन हमारे मुल्क में घुसकर बैठ गया है. जब पाकिस्तान ने पुलवामा पर हमला किया तो मोदी ने कहा कि हम घर में घुसकर मारेंगे तो हमने कहा कि मारो. लेकिन अब जब चीन डोकलाम, डेपसांग में बैठा है और भारत के प्रधानमंत्री हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं. हमारे बिहार के लोगों पर हमला हुआ लेकिन पीएम मोदी चुप रहे. ओवैसी ने कहा कि हम भारत के प्रधानमंत्री से पूछना चाहते हैं कि हमारे 9 जवान मारे गए हैं. 24 तारीख को भारत, पाकिस्तान के साथ टी-20 मैच खेलने की तैयारी कर रहा है. क्या आपने नहीं कहा था कि भारत के सैनिक मर रहे हैं और मनमोहन सिंह की सरकार पाकिस्तान को बिरयानी खिला रही है. आज पाकिस्तान कश्मीर में भारत के गरीबों की जिंदगी से टी-20 खेल रहा है, लेकिन आप क्या कर रहे हैं. कश्मीर में आईबी, अमित शाह क्या कर रहे हैं. आपने पाकिस्तान से सीजफायर किया है, लेकिन आतंकी ड्रोन से हथियार भेज रहे हैं. आपके पास आतंकवाद से निपटने के लिए कोई नीति ही नहीं है. कश्मीर में जिस तरह से हत्याएं हो रही हैं, उससे निपटने के लिए भी आपके पास कोई नीति नहीं है. बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को आतंकवादियों ने दो बिहारी मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. वहीं अब तक बीते 15 दिनों के अंदर आतंकियों ने 13 आम नागरिकों को निशाना बनाया है. गैर-स्थानीय मजदूरों और कामगारों ने कश्मीर से पलायन शुरू कर दिया है. read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन