Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: Paatal Lok 2 : पाताल लोक 2 को लेकर हाथी राम चौधरी का खुलासा, जानें मेकर्स की क्या है प्लानिंग

News Desk / Wed, Nov 23, 2022


Paatal Lok 2 :  एमेजॉन प्राइम वीडियोज की वेब सीरीज पाताल लोक (Paatal Lok) साल 2020 में रिलीज हुई थी। दर्शकों ने इस सीरीज को खूब पसंद भी किया था। इसमें जयदीप अहलावत के किरदार हाथीराम चौधरी को लोगों ने खूब सराहा। एक्शन से भरपूर इस सीरीज के दूसरे सीजन को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में पाताल लोक 2 को लेकर एक नई अपडेट ने दर्शकों के एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। आइए जानें क्या है इस सीरीज को लेकर नई खबर।

साल 2020 में रिलीज हुई एमेजॉन प्राइम की सीरीज पाताल लोक ने अपने एक्शन और दमदार कहानी से लोगों को खूब एंटरटेन किया था। इसके बाद से ही दर्शकों ने इसके दूसरी सीजन की मांग करनी शुरू कर दी थी। पाताल लोक 2 को लेकर अभी तक मेकर्स ने चुप्पी साध रखी थी। जिसपर पहले भी जयदीप अहलावत ने कहा था कि इस शो को लेकर अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई अपडेट नहीं आई है।

इस सीजन के पहले भाग में जयदीप अहलावत, गुल पनाग और नीरज काबी ने बेहतरीन भूमिका अदा की थी। फिल्म की कहानी ने पूरी तरह से सत्ता और सत्ता से जुड़े लोगों की लालच को दिखाया था। कहानी इतनी दमदार थी कि लोगों के दिल तक पहुंच गई। इसके पहले भाग को एमेजॉन प्राइम पर रिलीज किया गया था। पाताल लोक को अनुष्का शर्मा और उनके भाई कर्णेश शर्मा के प्रोडक्शन हाउस ने प्रोड्यूस किया था। अब जल्द ही इसके अगले भाग की शूटिंग शुरू होने की खबर है।

हाल में एक एक इंटरव्यू में जयदीप अलहावत ने पाताल लोग 2 के बारे में बात करते हुए बताया कि जल्द ही इस सीरीज को शुरू किया जाएगा। हालांकि यह कब तक रिलीज होगी इसकी कोई पुख्ता जानकारी उन्होंने नहीं दी। उन्होंने इस बारे में कहा कि अभी शूटिंग कब तक चलेगी कुछ कह नहीं सकते। चार महीने या साढ़े चार महीने। बहुत कड़ी मेहनत करनी होगी या कहें कि एड़ियां रगड़नी होंगी।

उन्होंने कहा- पाताल लोक 2 की कहानी एक सीरीज टॉपिक है और इस कहानी को बहुत ही खूबसूरती से लिखा भी गया है। मैं इसके लिए अपना बेस्ट देने की कोशिश करूंगा। उनके अनुसार फिल्म की शूटिंग नवंबर 2022 से ही होनी है। अब देखना होगा कि क्राइम - थ्रिलर बेस्‍ड यह सीरीज कब तक रिलीज होती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन