Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: भारत में पैसेंजर व्हीकल की सेल्स 38 लाख यूनिट्स के साथ बना सकती है रिकॉर्ड

News Desk / Mon, Nov 28, 2022


देश में पैसेंजर व्हीकल्स (PV) की बिक्री फाइनेंशियल ईयर 2023 में 37-38 लाख यूनिट्स के साथ रिकॉर्ड बना सकती है। यह इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर की तुलना में 21-24 प्रतिशत की ग्रोथ होगी। पिछली कुछ तिमाहियों में सप्लाई चेन से जुड़ी मुश्किलें कम होने और कैपेसिटी का इस्तेमाल बढ़ने से ऑटोमोबाइल कंपनियों को डिमांड पूरी करने में मदद मिलेगी।

रेटिंग्स फर्म Icra ने एक रिपोर्ट में बताया कि फाइनेंशियल ईयर 2022 की पहली छमाही में महामारी के कारण सप्लाई चेन की मुश्किलों और सेमीकंडक्टर की कमी से ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के कैपेसिटी के इस्तेमाल पर बड़ा असर पड़ा था। पिछली कुछ तिमाहियों में सप्लाई चेन से जुड़ी मुश्किलों के साथ ही सेमीकंडक्टर की कमी की स्थिति में सुधार हुआ है। इससे कंपनियों का कैपेसिटी का इस्तेमाल बढ़ाने में भी मदद मिली है। डिमांड मजबूत होने के कारण इस सेक्टर की कंपनियों ने कैपेसिटी बढ़ाने की अपनी योजनाओं पर भी काम शुरू किया है। रिपोर्ट के अनुसार, "महामारी के कारण मुश्किलों और सेमीकंडक्टर की कमी के बावजूद ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स ने कैपेसिटी बढ़ाने और नए प्रोडक्ट्स के डिवेलपमेंट में इनवेस्टमेंट जारी रखा था। इसका कारण मजबूत डिमांड और आगामी महीनों में वॉल्यूम में अच्छी ग्रोथ की संभावना थी।" 

बहुत सी ऑटोमोबाइल कंपनियों ने आगामी वर्षों में कैपेसिटी को बढ़ाने में 250 अरब रुपये से अधिक खर्च करने की घोषणा की है। इसके अलावा कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स भी कैपेसिटी में बढ़ोतरी कर रहे हैं। कुछ ऑटोमोबाइल कंपनियों ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) का प्रोडक्शन बढ़ाने की तैयारी की है। 

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Tata Motors ने EV सेगमेंट के जरिए ग्रोथ बढ़ाने की योजना बनाई है। हाल ही में कंपनी ने 50,000 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के प्रोडक्शन की उपलब्धि हासिल की है। टाटा मोटर्स की योजना अगले पांच वर्षों में 10 EV लॉन्च करने की है। कंपनी का मानना है कि देश के लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में दिलचस्पी ले रहे हैं। ये व्हीकल्स फ्यूल के बढ़ते प्राइस और पॉल्यूशन जैसी समस्याओं के समाधान की पेशकश करते हैं। इस सेगमेंट के बारे में टाटा मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर, Shailesh Chandra ने कहा था, "इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के खरीदार बढ़ रहे हैं।" कंपनी ने कस्टमर्स की EV से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए मल्टी मोड रेगेन और मल्टी ड्राइव मोड जैसे फीचर्स पेश किए हैं। इसने अधिक रेंज के लिए कस्टमर्स को EV ड्राइव करने के बेहतर तरीके के बारे में जानकारी देना भी शुरू किया है। 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन