Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: Pushpa 2 रिलीज डेट : झुकेगा नहीं ‘पुष्‍पा’! दर्शकों को रिझाने के लिए यह तैयारी कर रहे ‘मेकर्स’

News Desk / Mon, Nov 14, 2022


साउथ के मशहूर ऐक्‍टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) हिंदी पट्टी में भी छाए हुए हैं। उनकी अपकमिंग फ‍िल्‍म  ‘पुष्पा : द राइज' (Pushpa: The Rise) की खूब चर्चा हो रही है। पुष्‍पा का पहला भाग भी नॉर्थ इंडिया में काफी पसंद किया गया था। फ‍िल्‍म के गानों से लेकर डायलॉग तक लोगों की जुबान पर चढ़कर बोले थे। फैंस तभी से इसके दूसरे भाग का इंतजार कर रहे हैं। अल्‍लू अर्जुन की ‘Pushpa 2' को लेकर हमारे पास कुछ जानकारियां हैं। आइए जानते हैं इस फ‍िल्‍म की रिलीज डेट, टीजर, स्‍टारकास्‍ट और बाकी चीजों के बारे में    

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ‘पुष्पा: द राइज' की शूटिंग शुरू हो गई है। फ‍िल्‍म की स्‍टारकास्‍ट लगभग वैसी ही होगी, जो पहले पार्ट में थी। कहानी की डिमांड के अनुसार कुछ नए चेहरों की एंट्री की जाएगी। दर्शकों को इस फ‍िल्‍म का बेसब्री से इंतजार है, इसलिए मेकर्स ने एक खास प्‍लान बनाया है। वो हॉलीवुड की बड़ी फ‍िल्‍म ‘अवतार 2' (Avatar 2) की रिलीज के साथ एक वीडियो रिलीज करने वाले हैं। 

कई लोग सोशल मीडिया पर बता रहे हैं कि ‘अवतार 2' (Avatar 2) की रिलीज के साथ ‘पुष्पा 2' का एक टीजर वीडियो थिएटर्स में जारी किया जाएगा। यह बात कितनी पुख्‍ता है, यह तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन कहा जा रहा है कि “पुष्‍पा 2” की टीम इस फ‍िल्‍म को लेकर एक वीडियो रिलीज करने वाली है। इस वीडियो में फ‍िल्‍म की शूटिंग के बारे में जानकारी दी जाएगी। कहा जा रहा है कि यह जानकारी ‘अवतार 2' की रिलीज के साथ दी जाएगी। ‘अवतार 2' 16 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। यहां ध्‍यान देने वाली है कि ‘पुष्पा 2' के टीजर वीडियो के बारे में इसके मेकर्स ने आधिकार‍िक तौर पर कुछ नहीं कहा है। 

फ‍िल्‍म की स्‍टार कास्‍ट की बात करें, तो ‘अल्लू अर्जुन' फ‍िल्‍म का मेन हाइलाइट होंगे। उनके अलावा रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और फहाद फाजिल भी अहम भूमिकाओं में होंगे। 

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, फ‍िल्‍म की शूटिंग शुरू हो गई है। अगले महीने यानी दिसंबर में इसके कई महत्‍वपूर्ण सीन शूट किए जाने की खबरें हैं। फ‍िल्‍म की रिलीज डेट के बारे में अभी जानकारी नहीं है, लेकिन यह अगले साल की दूसरी छमाही में कभी आ सकती है। 
 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन