Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: केजरीवाल के मंत्री का इस्तीफा: AAP भी छोड़ी, कहा- मुझे कहीं से ऑफर नहीं, जानिए कौन हैं राजकुमार आनंद ?

Resignation of Delhi Minister Rajkumar Anand: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जहां एक ओर शीर्ष नेतृत्व सलाखों के पीछे है। वहीं दूसरी ओर उनके सहयोगी भी अपने हाथ छुड़ाने में लगे हैं। पता चला है कि पटेल नगर विधायक राजकुमार आनंद ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देते हुए पार्टी में भ्रष्टाचार को लेकर सवाल उठाए हैं। राजकुमार आनंद ने कहा कि वह भ्रष्टाचार को लेकर पार्टी की नीति से सहमत नहीं हैं। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा, 'मुझे कहीं से भी ऑफर नहीं मिला हैं। मैं आज बहुत व्यथित हूं। राजनीति बदलेगी तो देश बदलेगा। आम आदमी पार्टी का जन्म भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से हुआ था। आज ये पार्टी खुद भ्रष्टाचार के दलदल में फंस चुकी है।' उन्होंने कहा, 'मेरे लिए मंत्री पद पर रहकर इस सरकार में काम करना असहज हो गया है। इसलिए मैं मंत्री पद और पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं, क्योंकि मैं इन भ्रष्ट आचरणों में अपना नाम नहीं जुड़वाना चाहता हूं।' नवंबर 2023 में ईडी ने छापेमारी की थी पिछले साल नवंबर में जब ईडी ने सीएम केजरीवाल को शराब घोटाले में पूछताछ के लिए बुलाया था तो उससे ठीक पहले ईडी ने मंत्री राजकुमार आनंद के आवास पर छापेमारी की थी। प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली सरकार के मंत्री राजकुमार आनंद के घर पर छापेमारी की थी। ईडी की टीम ने मंत्री के सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास समेत 9 ठिकानों पर जांच की थी। पता चला कि ईडी की टीम ने राजकुमार आनंद के कारोबार से जुड़े मामले में छापेमारी की थी। राजकुमार आनंद पर भी हवाला लेनदेन में शामिल होने का संदेह था। इस छापेमारी को कस्टम मामले से भी जोड़कर देखा जा रहा था। कौन हैं राजकुमार आनंद? राजकुमार आनंद साल 2020 में पहली बार पटेल नगर सीट से विधायक बने। इससे पहले उनकी पत्नी वीणा आनंद भी इसी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुकी हैं। दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम की जगह राजकुमार आनंद को कैबिनेट में शामिल किया गया। बता दें कि बौद्ध सम्मेलन के एक कार्यक्रम में हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की गई थी, जहां राजेंद्र पाल गौतम भी मौजूद थे, जिसके बाद काफी हंगामा हुआ था और राजेंद्र गौतम को कैबिनेट से इस्तीफा देना पड़ा था. 24 घंटे में सीएम केजरीवाल को चौथा झटका दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे अरविंद केजरीवाल को पिछले 24 घंटे में तीन बड़े झटके लगे हैं। मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट से गिरफ्तारी और हिरासत को चुनौती देने वाले मामले में निराशा हाथ लगी और फिर बुधवार को राउज एवेन्यू कोर्ट से वकीलों की मांग वाली याचिका पर निराशा हाथ लगी। दोपहर में सुप्रीम कोर्ट से वह खबर भी आ गई जिसका केजरीवाल को इंतजार था।दिल्ली सीएम ने दिल्ली HC के फैसले को चुनौती दी थी। हालांकि, केजरीवाल की अर्जी पर SC में तुरंत सुनवाई नहीं होगी। उन्हें अगले हफ्ते तक इंतजार करना होगा. सुप्रीम कोर्ट में कोई विशेष बेंच नहीं होगी। ऐसे में सोमवार से पहले सुनवाई की कोई संभावना नहीं है। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन