Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: वैज्ञानिकों ने खोजा 8 करोड़ वर्ष से अधिक पुराना कार जितना बड़ा कछुआ

News Desk / Fri, Nov 25, 2022


प्राचीन दौर में जीवों की मौजूदगी के बारे में वैज्ञानिक खोजों से बहुत सी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती रही हैं। वैज्ञानिकों ने अब यूरोप में लगभग 8.3 करोड़ वर्ष पुराने एक कछुए की खोज की है जिसका साइज एक स्मॉल कार जितना बड़ा था। इस कछुए के अवशेष उत्तर पूर्वी स्पेन में पाए गए हैं।  

इस कछुए को Leviathanochelys कहा गया है। यह लगभग 3.7 मीटर लंबा था। यह क्रेटासियस अवधि का है, जो डायनासोर के अंतिम वर्ष माने जाते हैं। यह यूरोप का अभी तक का सबसे बड़ा कछुआ है। यह मौजूदा कछुओं में सबसे बड़े आकार वाले से भी कहीं बड़ा है। इसकी पीठ की लंबाई 2 मीटर तक थी। रिकॉर्ड पर मौजूद सबसे बड़ा कछुआ Archelon है, जो लगभग 7 करोड़ वर्ष पहले मौजूद था और उसकी लंबाई लगभग 4.6 मीटर की थी। इस रिसर्च के सह-लेखक Albert Sellés ने बताया, "Leviathanochelys की लंबाई एक मिनी कूपर जितनी थी, जबकि Archelon का आकार एक टोयोटा कोरोला के समान था।" 

Leviathanochelys खतरनाक लहरों वाले समुद्र में तैरता था। इसका शिकार करने वाले शिकारी जानवरों की लंबाई 15 मीटर तक थी। Scientific Reports में प्रकाशित इस रिसर्च में कहा गया है, "Leviathanochelys के आकार वाले जानवर पर हमला करने की क्षमता केवल बहुत बड़े शिकारी जानवरों में थी। उस दौर में यूरोपीय क्षेत्र में समुद्र में इतने बड़े आकार के शिकारियों में शार्क और मौसॉर शामिल थे।"

हाल ही में यूरोप के सबसे बड़े डायनासोर का जीवाश्‍म बरामद हुआ। जीवाश्म विज्ञानियों की एक टीम ने नया कंकाल खोजा है। यह अफ्रीका में अब तक पाया गया सबसे पुराना डायनासोर का कंकाल है। अनुमान है कि एमबिरेसॉरस राठी (Mbiresaurus raathi) एक लंबी गर्दन वाला डायनासोर था। इसकी लंबाई लगभग 6 फीट और वजन 10 से 30 किलो था। इस खोज में वर्जीनिया टेक के एक ग्रैजुएट स्‍टूडेंट की अहम भूमिका रही है। इस जीवाश्म की खोज करने वाले क्रिस्टोफर ग्रिफिन ने कहा था कि एमबीरेसॉरस राठी की खोज सबसे पुराने डायनासोर के जीवाश्म रिकॉर्ड में एक महत्वपूर्ण भौगोलिक अंतर को भरती है। ये अफ्रीका के सबसे पुराने पहचाने गए डायनासोर हैं। इनकी उम्र दुनिया में कहीं भी पाए जाने वाले सबसे पुराने डायनासोर के बराबर है। सबसे पुराने ज्ञात डायनासोर लगभग 230 मिलियन (23 करोड़) साल पहले मौजूद थे। ये काफी दुर्लभ हैं। इनके जीवाश्‍म दुनिया भर में सिर्फ कुछ जगहों उत्तरी अर्जेंटीना, दक्षिणी ब्राजील और भारत से बरामद किए गए हैं। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन