Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव: शशि थरूर 30 सितंबर को करेंगे नामांकन, अशोक गहलोत से मुकाबला

News Desk / Sun, Sep 25, 2022

नई दिल्ली:  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर अपनी पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए हो रहे चुनाव में 30 सितंबर को नामांकन करेंगे. उनके मुकाबले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैं, जिन्होंने नामांकन की तारीख का ऐलान अभी नहीं किया है. बता दें कि गांधी परिवार ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए दिलचस्पी नहीं दिखाई है, जिसके बाद काफी समय के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहे हैं. अभी सोनिया गांधी ही पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष हैं. राहुल गांधी के पद छोड़ने के बाद से वो अस्थाई रूप से पार्टी की अध्यक्ष बनी हुई हैं.
जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर 30 सितंबर को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे. कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है. बता दें कि 24 सितंबर से नामांकन का समय शुरू हो चुका है. जो 30 सितंबर तक चलेगी. शशि थरूर नामांकन की आखिरी तारीख पर नामांकन करे थरूर-गहलोत में मुख्य मुकाबला कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर और अशोक गहलोत में कड़ा मुकाबला होता दिख रहा है. थरूर के पास जहां यूएन से लेकर केंद्रीय मंत्री पद संभालने का अनुभव है, तो अशोक गहलोत के पास मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री पद के साथ पार्टी संभालने का भी अनुभव है. वो गांधी परिवार के करीबी भी माने जाते हैं, ऐसे में उनका पलड़ा भारी भी माना जा रहा है. ये भी पढ़ें: शहीद भगत सिंह के नाम से जाना जाएगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट, हरियाणा-पंजाब ने किया स्वागत कांग्रेस अध्यक्ष पद पर चुनाव की प्रक्रिया शुरू अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी हो चुकी है. अब आज से पर्चा दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी जो 30 सितंबर तक चलेगी. यानी जो भी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ना चाहता है वह पर्चा दाखिल कर सकता है. पार्टी के वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री की अध्यक्षता वाला केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण इस मतदान की देखरेख करेगा. नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर रखी गई है. वोटिंग 17 अक्टूबर को होगी, जबकि चुनाव परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.
Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन