Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: सावधान: इन ऐप्स को अपने फोन से तुरंत करें डिलीट, चुरा रहे हैं बैंकिंग डिटेल्स

News Desk / Fri, Nov 25, 2022


Sharkbot Malware: एंड्रॉयड (Android) यूजर्स के लिए फिर से खतरे की घंटी बजी है, क्योंकि फाइल मैनेजर के नाम पर लोगों के फोन से डेटा चुराने वाले कई ऐप्स का खुलासा हुआ है, जो अभी भी आपके फोन में मौजूद हो सकते हैं। इन ऐप्स को हजारों यूजर्स द्वारा Google Play Store से डाउनलोड किया जा चुका है। इस मैलवेयर का नाम Sharkbot Trojan है, जो यूजर्स का निजी और फाइनेंशियल डेटा चुराने में हैकर्स की मदद करता है।

साइबरसिक्योरिटी प्रोडक्ट और सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी Bitdefender ने जानकारी दी है कि Google Play Store पर ऐसे कई ऐप्स मौजूद थे, जो शार्कबॉट ट्रोजन से प्रभावित थे। यह भी बताया गया है कि डेवलपर्स द्वारा प्ले स्टोर पर ऐप्स डालते समय इनमें कोई ट्रोजन नहीं था, लेकिन बाद में इन ऐप्स में रिमोट सोर्स के जरिए ट्रोजन को डाला जा रहा था। चिंता करने वाली बात यह थी कि ये ऐप्स फाइल मैनेजर ऐप्स थे, जो अपने स्वभाव के हिसाब से यूजर्स से फोन का डेटा एक्सेस मांगते हैं और यूजर्स बिना शक करें आसानी से एक्सेस दे भी देते हैं।

बात दें कि शार्कबॉट मैलवेयर बेहद खतरनाक ट्रोजन है, जो लोगों की बैंकिंग डिटेल्स को चुराता है। ये मैलवेयर असली दिखने वाले बैंकिंग लॉग-इन फॉर्म्स दिखाते हैं, जिन्हें यूजर्स बिना शक किए भर देते हैं और अपने अहम लॉगइन डिटेल्स खतरनाक हाथों में डाल देते हैं। Bitdefender ने इसकी जानकारी Google के साथ शेयर की, जिसके बाद गूगल ने इस फाइल मैनेजर ऐप्स को स्टोर से हटा दिया है, लेकिन अभी भी जिन यूजर्स के स्मार्टफोन में ये ऐप्स मौजूद हैं, उनकी बैंकिंग डिटेल्स खतरे में है। 

रिपोर्ट के अनुसार, Victor Soft Ice LLC द्वारा डेवलप किया गया X-File Manager ऐप इनमें से पहला ऐप है, जिसे 10 हजार से ज्यादा बार गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा चुका है। यूं तो इसे गूगल ने हटा दिया है, लेकिन यदि यह आपके फोन में अभी भी है, तो हम आपको इसे तुरंत अनइंस्टॉल करने की सलाह देंगे। ऐसा ही एक अन्य संदिग्ध ऐप File Voyager है, जिसे Julia Soft Io LLC ने डेवलप किया है। इस ऐप को 5 हजार से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका था। तीसरा ऐप Lite Cleaner M नाम से था।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन