Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: 'Who Killed Shraddha Walker': श्रद्धा हत्याकांड पर बनेगी फिल्म, इस डायरेक्टर ने शुरू किया काम!

News Desk / Fri, Nov 18, 2022


श्रद्धा वालकर हत्याकांड ने पूरे देश को हिला के रख दिया है। देश के लोगों में बेहद आक्रोश है और सभी आरोपी को मौत की सजा मिलने की मांग कर रहे हैं। घटना को लेकर पॉपुलर फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Verma) ने भी ट्वीट किया और श्रद्धा के आरोपी को उससे भी बत्तर मौत मिलने की दुआ की। वहीं, गुरुवार को एक अन्य फिल्म निर्देशक ने रुह कपा देने वाले हत्याकांड के ऊपर फिल्म बनाने की घोषणा की।

India Herald के अनुसार, निर्माता निर्देशक मनीष एफ सिंह (Manish F Singh) ने मुंबई में श्रद्धा हत्याकांड के ऊपर फिल्म बनाने की घोषणा की और बताया कि उनकी फिल्म लिव इन बॉयफ्रेंड आफताब अमीन पूनावाला द्वारा श्रद्धा वालकर की हत्या से प्रेरित होगी, जिस पर उन्होंने फिल्म के स्क्रीनप्ले पर काम शुरू कर दिया है।

मनीष एफ सिंह ने बताया कि उनकी फिल्म लव जिहाद (Love Jihad) पर होगी और लड़कियों को झांसा देकर उनकी जिंदगी बर्बाद करने जैसी साजिशों को लोगों के सामने रखेगी।

देश को झंझोडकर रखने वाले श्रद्धा वालकर हत्याकांड को भी कई लोग लव जिहाद का नाम दे रहे हैं। हालांकि, इस समय किसी भी निष्कर्श पहुंचना जल्दबाजी होगी। पुलिस इस हत्याकांड की जड़ तक पहुंचने का हर प्रयास कर रही है। आरोपी आफताब अमीन पूनावाला पुलिस को हर दिन नए तरह से गुमराह कर रहा है। हर दिन पहेली सुलझने के बजाय उलझती नजर आ रही है।

मनीष के मुताबिक, उन्होंने अपनी टीम के साथ फिल्म स्क्रिप्ट पर काम शुरू कर दिया है। वे फिल्म को वृंदावन फिल्म्स के बैनर तले बनाएंगे। उन्होंने फिल्म का वर्किंग टाइटल 'हू किल्ड श्रद्धा वालकर' (Who Killed Shraddha Walker) रखा है। उनकी टीम ने कथित तौर पर दिल्ली के आसपास के जंगलों के वीडियो क्लिप पर शोध करनी भी शुरू कर दी है। शूटिंग के लिए लोकेशन की भी तलाश की जा रही है।

इसके अलावा, बयान में ये भी कहा गया है कि फिल्म का स्क्रीनप्ले को तब तक अंतिम रूप नहीं दिया जाएगा, जब तक दिल्ली पुलिस इस मामले में चार्जशीट दाखिल नहीं करती, क्योंकि चार्जशीट ही इस हत्याकांड की सही तस्वीर और हर बारीकी को उजागर करेगी। मनीष एफ सिंह ने बताया कि उनकी यह फिल्म पूरी तरह से श्रद्धा की हत्याकांड पर आधारित नहीं बल्कि उससे प्रेरित होगी। फिलहाल इसमें कौन अभिनय करेगा, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन