Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: बिहार में हुए सियासी उलटफेर से राष्ट्रव्यापी प्रभाव पड़ने के आसार नहीं: प्रशांत किशोर

News Desk / Mon, Sep 5, 2022


बिहार में हुए सियासी उलटफेर से राष्ट्रव्यापी प्रभाव पड़ने के आसार नहीं: प्रशांत किशोर

किशोर ने विपक्षी एकता कायम करने के लिए कुमार की तीन दिवसीय दिल्ली यात्रा को ज्यादा तवज्जो नहीं दी.

सीतामढ़ी :

चुनाव रणनीतिकार से कार्यकर्ता बने प्रशांत किशोर ने सोमवार को जोर देकर कहा कि बिहार में हालिया उथल-पुथल “राज्य केंद्रित” घटना थी और इससे राष्ट्रव्यापी प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है. उन्होंने हाल ही में जेडीयू के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से नाता तोड़कर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ सरकार बनाने के घटनाक्रम की ओर इशारा करते हुए यह बात कही.

यह भी पढ़ें

उत्तर बिहार के सीतामढ़ी जिले में पत्रकारों से बात करते हुए किशोर ने यह दावा भी किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नया बागी रुख “राजनीतिक अस्थिरता” का प्रतीक है, जिसका सामना बिहार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “नई बीजेपी” के उदय के बाद से कर रहा है.

किशोर ने चुटकी लेते हुए कहा, “हम केवल एक बात निश्चित रूप से कह सकते हैं कि कुछ भी हो, नीतीश कुमार सत्ता पर काबिज रहेंगे जैसे कि वह इतने वर्षों से करते आ रहे हैं.”

उल्लेखनीय है कि चार साल पहले किशोर जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हुए थे और कुछ ही सप्ताह में उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना दिया गया था, लेकिन सीएए-एनपीआर-एनआरसी विवाद को लेकर गहरे मतभेद के कारण दो साल से भी कम समय में उन्हें निष्कासित कर दिया गया था.

किशोर ने दावा किया, “मैं आपको लिखित रूप में बता सकता हूं कि बिहार में वर्ष 2025 में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव में एक और बदलाव देखने को मिलेगा. हमें नहीं पता कि कौन सी पार्टी या नेता किस तरफ रहेगा. लेकिन मौजूदा परिदृश्य बदलेगा.”

किशोर ने विपक्षी एकता कायम करने के लिए कुमार की तीन दिवसीय दिल्ली यात्रा को ज्यादा तवज्जो नहीं दी. किशोर ने कहा, “उन्हें बिहार पर शासन करने के लिए जनादेश मिला है और यही उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए. इसके अलावा, यहां जो हुआ है वह एक राज्य पर केंद्रित घटना है, जिसका कोई राष्ट्रव्यापी प्रभाव होने की संभावना नहीं है.”

यह भी पढ़ें -
-- VIDEO: गरीब सुना रहा था अपना दुख...मुस्कुराकर चल दिए यूपी के डिप्टी CM
-- ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

VIDEO: योगेंद्र यादव ने SKM की कॉर्डिनेशन कमेटी से दिया इस्तीफा, NDTV को बताई ये वजह


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन