Logo
Breaking News Exclusive
छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान

: लखीमपुर कांड: मारे गए चौथे किसान का 3 दिन बाद हुआ अंतिम संस्कार, देर रात हुआ था पोस्टमार्टम

MP CG Times / Wed, Oct 6, 2021

लखनऊ। यूपी के लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए चौथे किसान गुरविंदर सिंह का घटना के तीन दिन बाद बुधवार की सुबह-सुबह अंतिम संस्‍कार किया गया. गुरविंदर के शव का मंगलवार की देर रात दोबारा पोस्‍टमार्टम कराया गया. परिवारवालों ने दोबारा पोस्‍टमार्टम की मांग करते हुए अंतिम संस्‍कार करने से इनकार कर दिया था. किसान नेता राकेश सिंह टिकैत के हस्‍तक्षेप के बाद देर रात दोबारा गुरविंदर का पोस्‍टमार्टम किया गया. इसके बाद बुधवार सुबह परिवारीजनों ने उनका अंतिम संस्‍कार कर दिया. गुरविंदर सिंह के शव को दूसरी बार पोस्टमार्टम के लिए मंगलवार आधी रात के बाद पोस्टमार्टम हाउस बहराइच लाया गया. लखनऊ से हेलीकॉप्टर से बहराइच पहुंची पीजीआई चिकित्सकों की टीम ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम शुरू किया. इस दौरान वहां डीएम, एसपी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे. मटेरा से शव पहुंचने से पहले ही प्रशासन की ओर से पोस्टमार्टम की तैयारी पूरी कर ली गई थी. यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई. पूरा परिसर सील कर दिया गया था. परिसर में प्रशासनिक अफसर व अंदर डॉक्टरों की टीम मौजूद रही. मटेरा थाने के रघुनाथपुर के मजरे नवी नगर मोहरनिया निवासी सरदार गुरविंदर सिंह ज्ञानी का शव बहराइच पहुंचने पर एक्स रे के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. एक्स-रे के बाद लखनऊ व बहराइच के डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम शुरू किया. पोस्टमार्टम के दौरान बाहर मोहरनिया व अन्य जगहों से आए भारी संख्या में आए लोग मौजूद रहे. रात 1.45 बजे तक पोस्टमार्टम जारी रहा. कोई जिम्मेदार अफसर बाहर नहीं आया था. सुबह, गुरविंदर के अंतिम संस्‍कार के दौरान भी प्रशासन काफी सतर्क नज़र आया. सुरक्षा को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया था. बता दें कि 3 अक्‍टूबर को लखीमपुर खीरी के तिकोनिया में हुई हिंसा में चार किसानों सहित कुल 8 लोगों की मौत हो गई थी. पोस्‍टमार्टम के बाद लवप्रीत सिंह (19 वर्ष), नक्षत्र सिंह ( 65 वर्ष) और दलजीत सिंह (42 वर्ष) का अंतिम संस्‍कार मंगलवार को ही कर दिया गया था, जबकि गुरविंदर सिंह (उम्र 22 वर्ष) के परिवारीजनों ने दोबारा पोस्‍टमार्टम की मांग करते हुए अंतिम संस्‍कार से इनकार कर दिया था. read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन