Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

लव मैरिज के 22 दिन बाद पति-पत्नी के मिले शव : जिस मंदिर में शादी की, उसी पेड़ से एक ही फंदे पर लटके मिले, रिश्ते में चचेरे भाई-बहन लगते थे

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक बेहद चौंकाने वाला और दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां लव मैरिज के महज 22 दिन बाद पति-पत्नी के शव एक ही फंदे से पेड़ पर लटके मिले। हैरानी की बात यह है कि जिस मंदिर में दोनों ने गुपचुप शादी की थी, उसी मंदिर परिसर में स्थित पेड़ से दोनों की लाशें बरामद हुईं।

मृतकों की पहचान खुशीराम (22) और मोहिनी (20) के रूप में हुई है। दोनों के बीच पिछले तीन साल से प्रेम संबंध था। 6 दिसंबर को दोनों ने हरगांव थाना क्षेत्र के अनियापुर गांव स्थित महामाई मंदिर में चोरी-छिपे शादी कर ली थी। शादी की खबर मिलते ही दोनों परिवार मौके पर पहुंचे थे। तब तक दोनों सात फेरे ले चुके थे, जिसके बाद समझाइश के बाद परिवारों ने शादी स्वीकार कर ली और मोहिनी को बहू बनाकर घर ले आए।

शव मंदिर के पास पेड़ से लटका मिला

शनिवार रात दोनों ने परिवार के साथ खाना खाया और अपने कमरे में चले गए। रविवार सुबह जब वे कमरे में नहीं मिले, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। कुछ ही देर में ग्रामीणों ने सूचना दी कि खुशीराम और मोहिनी का शव मंदिर के पास पेड़ से लटक रहा है।

उनके पैर जमीन को छू रहे थे

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। दोनों एक ही फंदे से लटके हुए थे और उनके पैर जमीन को छू रहे थे, जिससे आत्महत्या और हत्या—दोनों एंगल से जांच की जा रही है।

सीओ नेहा त्रिपाठी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन हत्या कर शव लटकाने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। सभी पहलुओं पर जांच जारी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

दोनों रिश्ते में चचेरे भाई-बहन लगते थे

ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि दोनों रिश्ते में चचेरे भाई-बहन लगते थे, जिस कारण समाज और परिवार का दबाव उन्हें मानसिक रूप से तोड़ रहा था। इसी तनाव में आकर दोनों ने यह कदम उठाया हो सकता है। हालांकि पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले जांच पूरी होने का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन