Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: UPSC CSE Result 2023: आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया यूपीएससी, IPS की चल रही थी ट्रेनिंग, पिता से बोले- पापा लग रहा बहुत ज्यादा हो गया

Result of Civil Services Exam 2023: सिविल सेवा परीक्षा 2023 का रिजल्ट आ गया है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार को रिजल्ट जारी कर दिया है। लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने यूपीएससी में टॉप किया है। यूपीएससी की जानकारी के मुताबिक, सीएसई 2023 में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप (एआईआर 1) किया है। इसके बाद अनिमेष प्रधान ने दूसरा स्थान (एआईआर 2) और डोनुरु अनन्या रेड्डी ने तीसरा स्थान (एआईआर 3) हासिल किया है। 2021 में आदित्य श्रीवास्तव ने 485वीं रैंक हासिल की थी यूपीएससी टॉपर आदित्य श्रीवास्तव लखनऊ के रहने वाले हैं। 12वीं तक की पढ़ाई सिटी मोंटेसरी स्कूल (सीएमएस), लखनऊ से की है। साल 2021 में आदित्य ने यूपीएससी में 485वीं रैंक हासिल की थी। आदित्य श्रीवास्तव फिलहाल हैदराबाद में आईपीएस की ट्रेनिंग ले रहे हैं। उनका चयन 2022 में आईपीएस में हुआ था। वह साढ़े पांच महीने की ट्रेनिंग ले चुके हैं। आईआईटी कानपुर से इंजीनियरिंग की आदित्य श्रीवास्तव ने आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक और एमटेक की पढ़ाई करने के बाद डेढ़ साल तक बेंगलुरु में एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम भी किया। डेढ़ साल तक नौकरी करने के बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी और सिविल सर्विसेज की तैयारी की। आदित्य श्रीवास्तव ने घर पर रहकर सेल्फ स्टडी करके सफलता हासिल की है। ये बात आदित्य ने पापा से कही आदित्य श्रीवास्तव की इस सफलता से उनके पिता अजय कुमार श्रीवास्तव और मां आभा श्रीवास्तव बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि बचपन से ही उन्होंने अपने बेटे को आईएएस बनाने का सपना देखा था। वह सपना पूरा हो गया है. आदित्य श्रीवास्तव के पिता ऑडिट ऑफिसर हैं। ऑल इंडिया में पहली रैंक पाने के बाद आदित्य ने अपने पिता को फोन पर बताया कि पापा लगता है कि यह बहुत ज्यादा हो गया। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन