Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: America Murder Case: महिला की हत्याकर दिल निकाला, पकाकर खाया

News Desk / Fri, Mar 17, 2023


America Murder Case: अमेरिका के ओक्लाहोमा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक 42 साल के सनकी ने पहले एक महिला की हत्या की। फिर उसका दिल निकाल लिया। इसे लेकर अपने घर पहुंचा और दिल को पकाकर खुद खाया और अपने परिवार के सदस्यों को भी परोसा। फिर सनकी दरिंदा बन गया। उसने चार साल के बच्चे समेत दो और लोगों को भी मौत के घाट उतार दिया।

द इंडिपेंडेंट के मुताबिक, आरोपी की पहचान पॉल एंडरसन के रूप में हुई है। उसने ये तीनों हत्याएं 2021 में की थी। अब कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जानकारी के मुताबिक, तीनों हत्या की वारदातों को अंजाम देने से कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूटा था।

जेल से बाहर आने के बाद की हत्याएं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेल से रिहा होने के 30 दिनों के अंदर उसने पहले एंड्रिया ब्लेंकशिप नाम की महिला को मौत के घाट उतारा। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पॉल एंडरसन ने एंड्रिया का दिल बाहर निकाल लिया। फिर इसे लेकर अपने घर पहुंचा। यहां उसने दिल को पकाया और खुद भी खाया, साथ ही घरवालों को भी खिलाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके बाद उसने 67 साल की लियोन पाई और उनकी 4 साल की पोती केओस येट्स की भी हत्या कर दी।

आरोपी को ड्रग केस में मिली थी 20 साल की सजा

जानकारी के मुताबिक, आरोपी एंडरसन को ड्रग के एक मामले में 20 साल की सजा मिली थी, लेकिन सिर्फ तीन साल की सजा के बाद उसे छोड़ दिया गया। दरअसल, उसके खिलाफ दर्ज मामले की जांच के दौरान जानकारी मिली कि उसे गलती से सजा वाली लिस्ट में डाल दिया गया था।

बताया जा रहा है कि लियोन पाई और उनकी पोती की हत्या की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने हत्यारे को तब पकड़ा जब वह उल्टी कर रहा था। बाद में उसने अधिकारियों को ब्लैंकेनशिप की हत्या के बारे में भी बताया। ओक्लाहोमा स्टेट ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने एंडरसन के लिए फांसी की सजा की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने हत्या, मारपीट और अंग भंग करने का दोषी ठहराए जाने के बाद लगातार पांच आजीवन कारावास की सजा दी।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन