Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: kishmish Benefits: गर्मियों में ऐसे खाएंगे किशमिश तो हो जाएगा कमाल

News Desk / Wed, Mar 8, 2023


kishmish Benefits: गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है, इस मौसम में सबसे ज्यादा एनर्जी की कमी होती है। ऐसे में गर्मियों के मौसम में हेल्दी खाने की सलाह दी जाती है। ऐसे में किशमिश एक ऐसा ड्राईफूड है जो आपके शरीर में एनर्जी बनाए रखता है। लेकिन बता दें कि गर्मियों में सीमित मात्रा में ही किशमिश का सेवन किया जाए तो यह सेहत के लिए बेहद ही उपयोगी होती है। जिसके बारे में हम आपको बताते हैं।

किशमिश क्यों होती है फायदेमंद

किशमिश एक ऐसी चीज है जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है, किशमिश में फॉस्फोरस, पोटैशियम और कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा किशमिश में फाइबर भी भरपूर पाया जाता है, ऐसे में अगर आप भी हर दिन 8 से 10 किशमिश का सेवन हर दिन करते है तो इससे आपको कई फायदे मिलेंगे, खासकर गर्मियों में किशमिश को भिगोकर खाना चाहिए।

शरीर में एनर्जी बनी रहती है

गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा जरुरत एनर्जी की होती है। ऐसे में गर्मियों के मौसम में खुद को सेहतमंद रखने के लिए किशमिश का सेवन जरूर करना चाहिए। आप सुबह या शाम अगर 8 से 10 किशमिश खाते हैं तो यह आपको एनर्जी से भरपूर रखती है। किशमिश में कैल्शियम और फाइबर पाए जाते हैं जो शरीर को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं, यही वजह है कि कामकाजी पुरुषों को किशमिश का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

खून की कमी नहीं होती

किशमिश खून बढ़ाने में सहायक मानी जाती है, इसमें विटामिन बी कॉम्पलेक्स पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है जो शरीर में खून की कमी नहीं होने देता हैं। अगर आप हर दिन किशमिश खाते है तो इससे सेहतमंद भी रहेंगे और आपके शरीर में खून की कमी भी नहीं होगी।

पाचनतंत्र मजबूत रहता है

गैस और कब्ज एक बड़ी समस्या बनती जा रही है, खासकर गर्मियों में भी यह परेशानी होती है। आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में गैस और कब्ज की परेशानी से कई लोगों में पाई जाती है। किशमिश गैस और कब्ज की बीमारी बचाती है, क्योंकि किशमिश में गैस और कब्ज को दूर करने वाले पोषक तत्व पाए जाते हैं, ऐसे में जिन लोगों को गैस और कब्ज की परेशानी होती है उन्हें नियमित किशमिश खाने की सलाह दी जाती है।

गर्मियों में ऐसे खाना चाहिए किशमिश

अधिकतर लोग किशमिश को ऐसे ही खाते हैं, लेकिन हम आपको किशमिश का खाने का कुछ सही तरीके बताते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि अगर किशमिश को भिगोकर खाया जाता है तो यह शरीर के लिए और ज्यादा फायदेमंद रहती है, गर्मियों में पहले रात में किशमिश को भिगोना चाहिए, उसके बाद ही खाना चाहिए। क्योंकि किशमिश को भिगोने से इसमें न्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा बढ़ जाती है। सुबह से उठकर यह भीगी हुई किशमिश खाना चाहिए, इससे आप कई बीमारियों से भी सुरक्षित रहेंगे और यह आपको एनर्जेटिक भी रखेगी।

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन