Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: WPL 2023: हरमनप्रीत कौर का क्लास, इस चौके पर दिल हार बैठेंगे आप, देखें वीडियो

News Desk / Sat, Mar 4, 2023


नई दिल्ली: महिला प्रीमियर लीग (WPL) की शानदार शुरुआत हो चुकी है। शनिवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ जमकर तूफान मचा दिया। हरमन ने अपनी क्लास दिखाते हुए ताबड़तोड़ चौके ठोके। उन्होंने महज 22 गेंदों में पचासा कूट डाला। हरमन ने 30 गेंदों में 14 चौके ठोक 216.67 की स्ट्राइक रेट से 65 रन जड़े। इस दौरान उन्होंने एक से एक करारे शॉट खेल क्रिकेटप्रेमियों की नसों में रोमांच भर दिया।

लगाई चौकों की झड़ी

कप्तान ने अपना पचासा चौका ठोक पूरा किया। उन्होंने 16वें ओवर में एश्ले गार्डनर की दूसरी ही गेंद पर चौका ठोक अपनी फिफ्टी जड़ी। हरमन ने शानदार कवर ड्राइव लगाई, जो गोली की रफ्तार से बाउंड्री पार कर गई। इस तरह हरमन डब्ल्यूपीएल इतिहास में सबसे कम गेंदों में पहली फिफ्टी जड़ने वाली खिलाड़ी भी बन गईं। फिफ्टी जड़ने के बाद हरमन का तूफान कम नहीं हुआ। उन्होंने अगली ही गेंद पर पैडल स्वीप लगाकर करारा चौका कूट डाला। अब बारी थी अगली गेंद की। दो गेंदों में दो चौके खा चुकीं गार्डनर चौथी गेंद डालने आईं तो हरमन बैकफुट पर गईं और धमाकेदार चौका ठोक सनसनी मचा दी। इससे पहले उन्होंने 15वें ओवर में 5 चौके ठोक मोनिका पटेल की हवाइयां उड़ा डालीं।

 

17वें ओवर में हुईं आउट

शानदार बल्लेबाजी कर रहीं हरमन को स्नेह राणा ने 17वें ओवर में अपना शिकार बनाया। स्नेह की गेंद पर हरमन को बैकवर्ड पॉइंट पर डायलन हेमलता ने कैच पकड़कर पवेलियन भेजा। इस तरह हरमन ने अपनी शानदार पारी का अंत किया। हरमन ने चौथे विकेट के लिए शानदार साझेदारी कर 89 रन बनाए। हरमन की शानदार पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने पहले ही मैच में 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 207 रन का बड़ा स्कोर बनाया। हरमन के आउट होने के बाद अमेला केर ने 24 गेंदों में 45 रन की शानदार पारी खेली। वहीं हेले मैथ्यूज ने 47, नेट ब्रंट ने 23, पूजा वस्त्राकर ने 15 और इसी वोंग ने 6 रनों का योगदान दिया।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन