Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: जीजा के इश्क में पति का कत्ल: अवैध संबंध की लग गई थी भनक, रास्ते से हटाने खूब पिलाई शराब, फिर कर दी हत्या, 3 गिरफ्तार

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में 16 सितंबर को एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के कपसेठी मोहल्ले का है, जहां रामबरन नाम का युवक शाम को घर से निकला था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। सुबह उसका शव बंधोइन नहर में बेहद बुरी हालत में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद मृतक रामबरन के परिजन गुमशुदगी की रिपोर्ट लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने नहर में मिले शव को परिजनों को दिखाया तो परिजनों ने कपड़ों से उसकी पहचान की। तब अज्ञात लोगों पर युवक की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक रामबरन की पत्नी पिंकी उर्फ रंजना, उसके साले हरिश्चंद्र और हरिश्चंद्र की पत्नी संगीता को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने खुलासा किया है कि मृतक रामबरन की पत्नी पिंकी का अपने जीजा हरिश्चंद्र से अवैध संबंध था। इसकी भनक रामबरन को लग गई। फिर रामबरन को रास्ते से हटाने के लिए पिंकी ने अपने प्रेमी जीजा हरिश्चंद्र के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। इसके बाद हरिश्चंद्र ने रामबरन को खाना खाने के बहाने अपने घर बुलाया और फिर खूब शराब पिलाई। इसके बाद दोनों में बहस होने लगी। तभी हरिश्चंद्र ने रामबरन से मारपीट शुरू कर दी। तब हरिश्चंद्र की पत्नी संगीता ने उन दोनों को लड़ते देख अपने पति हरिश्चंद्र को बचाने के लिए रामबरन की रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने में अपने पति की मदद की, जिससे उसकी मौत हो गई। रामबरन के शव को रिक्शे में रखकर बंधोइन नहर में फेंकने के लिए ले गए। शव की पहचान न हो सके, इसके लिए उसके चेहरे पर पेट्रोल डाला गया था। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से टावर डंप इकट्ठा कर नए नंबरों की जांच की, जिससे घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी जीजा और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन