Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: WhatsApp डेटा लीक : कहीं आपका डेटा भी हैकर्स के पास तो नहीं, ऐसे करें चेक

News Desk / Mon, Nov 28, 2022


पॉपुलर मैसेजिंग प्‍लेटफॉर्म वॉट्सऐप (WhatsApp) के करोड़ों यूजर्स का डेटा हैकर्स ने चुरा लिया है। करीब 50 करोड़ WhatsApp यूजर्स के फोन नंबर बेचे जा रहे हैं। इनमें भारत अमेरिका, सऊदी अरब और मिस्र समेत 84 देशों के यूजर्स शामिल हैं। हैकर्स इस डेटा को ऑनलाइन बेचने की कोशिश कर रहे हैं। इस जानकारी का इस्तेमाल फिशिंग अटैक्स में किया जाता है। दावा है कि जिन यूजर्स का डेटा चुराया गया है, उनमें सबसे ज्‍यादा अमेरिकी यूजर्स हैं। इसके बाद मिस्र, इटली, सऊदी अरब, फ्रांस, तुर्की और भारत समेत बाकी देशों के यूजर्स शामिल हैं। 

दुनियाभर में वॉट्सऐप के 2 अरब से ज्‍यादा यूजर्स हैं। बड़ी संख्‍या में यूजर्स का डेटा चोरी होना सवाल खड़े करता है। हमारी और आपकी चिंता में जायज है। ऐसा पहली बार नहीं है, जब वॉट्सऐप की पैरंट कंपनी मेटा के डेटा में सेंध लगाई गई है। पिछले साल भी एक हैकर ने दावा किया था कि उसके पास 50 करोड़ से ज्‍यादा फेसबुक यूजर्स की जानकारी है। इसमें फोन नंबर समेत बाकी डिटेल्‍स शामिल थीं।  

रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस डेटा को डार्कवेब (Dark Webb) पर बेचा जा रहा है। क्‍योंकि वॉट्सऐप का एक बड़ा यूजरबेस भारत में है, ऐसे में आपके और हमारे लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि कहीं हमारी जानकारी भी तो लीक नहीं हुई। आप यह जान सकते हैं कि आपका डेटा लीक हुआ है या नहीं। इसके लिए आपको नीचे बताए जा रहे स्‍टेप्‍स फॉलो करने होंगे। 
 

ऐसे चेक करें डेटा लीक हुआ है या नहीं

सबसे पहले आपको इस लिंक पर क्लिक करना है। वेबसाइट दावा करती है कि 2 अरब से ज्‍यादा यूजर्स की ई-मेल आईडी लीक हुई है। साथ ही 50 करोड़ यूजर्स के फोन नंबर पर सेंध लगी है। वेबसाइट के सर्च फील्ड में अपको अपना मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी डालना है। इसके बाद चेक नाऊ (Check Now) पर क्लिक करें। सर्च रिजल्ट दिखाएगा कि आपका डेटा लीक हुआ है या नहीं। आप उसी पेज पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
 

डेटा लीक हुआ है, तो यह कार्रवाई करें

अगर यह बताया जाता है कि आपकी ईमेल आईडी हैक हो गई है, तो अपनी ईमेल-आईडी का पासवर्ड फौरन बदल लें। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि हमेशा एक मजबूत पासवर्ड इस्‍तेमाल करना चाहिए, जो 8 लेटर्स से ज्‍यादा का हो और यूनिक कोड और स्‍पेशल कैरेक्‍टर्स के साथ हो। अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें, जो आपको एसएमएस या ईमेल पर आते हैं। अगर आपका फोन नंबर है‍कर्स के पास पहुंच गया है, तो उस पर अपना वॉट्सऐप अकाउंट इस्‍तेमाल करना बंद कर दें। किसी और नंबर पर अकाउंट को स्विच कर सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन