Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: पति को हर महीने गुजारा भत्ता देगी पत्नी: कोर्ट ने पहली बार सुनाया अनोखा फैसला, जानिए क्या है पूरा माजरा ?

Wife will give maintenance allowance to husband every month in Indore: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में फैमिली कोर्ट का एक आदेश चर्चा का विषय बन गया है। इसमें कोर्ट ने आदेश दिया है कि ब्यूटी पार्लर चलाने वाली पत्नी अपने 12वीं पास पति को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देगी। माना जा रहा है कि यह देश का पहला ऐसा मामला है जिसमें कोर्ट ने पत्नी को पति को गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया है। दरअसल, 23 साल के राजेश (बदला हुआ नाम) और 22 साल की चांदनी (बदला हुआ नाम) का केस इंदौर फैमिली कोर्ट में चल रहा था। राजेश और चांदनी की पहचान एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। राजेश के मुताबिक, चांदनी उसे पसंद करने लगी थी इसलिए उसने उसे प्रपोज किया। राजेश उससे शादी नहीं करना चाहता था लेकिन चांदनी ने धमकी दी कि अगर वह उससे शादी नहीं करेगा तो वह आत्महत्या कर लेगी। 2021 में चांदनी से आर्य मंदिर में की शादी इसी दबाव में राजेश ने साल 2021 में चांदनी से आर्य मंदिर में शादी कर ली। राजेश का परिवार उसकी शादी से खुश नहीं था और वह चांदनी के साथ भी घुटन भरी स्थिति में जी रहा था। चांदनी से परेशान होकर राजेश एक दिन उससे दूर भाग गया और पूरी कहानी अपने परिवार को बताई। इसके बाद राजेश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और कोर्ट में भरण-पोषण के लिए केस भी दायर किया। पत्नी का झूठ कैसे पकड़ाया ? राजेश के केस दर्ज कराने के बाद चांदनी ने भी राजेश के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है। चांदनी ने कोर्ट में कहा कि वह काम नहीं करता है। उसने राजेश से भरण-पोषण की मांग भी की। राजेश ने अदालत को बताया कि वह 12वीं पास है और चांदनी के कारण उसकी पढ़ाई छूट गयी है। उसने उसे बहुत प्रताड़ित किया इसलिए वह घर से भाग गया। राजेश ने अदालत को बताया कि जब उसकी पत्नी चांदनी ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, तो उसने पुलिस को बताया था कि वह ब्यूटी पार्लर चलाती है। इससे चांदनी का झूठ पकड़ में आ गया। इसके बाद कोर्ट ने पत्नी चांदनी को अपने पति राजेश को हर महीने 5 हजार रुपये गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन