Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: MP पुलिस पर चली गोलियां: SBI के ATM से 27 लाख चुराने वाले खुर्शीद को पकड़ने आई थी, मध्यप्रदेश के 5 थानों में दर्ज हैं मुकदमा

हरियाणा। मध्य प्रदेश के पांच थानों में दर्ज एटीएम काटकर नकदी चोरी के मामलों में वांछित आरोपी को पकड़ने पहुंची एमपी की पुलिस टीम पर हरियाणा के पलवल में फायर किया गया। पुलिस फिलहाल आरोपी को काबू कर अपने साथ ले गई है। हथीन थाना पुलिस ने मुरैना (एमपी) के SI अरुण कुशवाह की शिकायत पर हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर कर दी है। पूछताछ में आरोपी ने 27 लाख रुपए चुराने की बात स्वीकारी है।

हथीन थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि जिला पलवल के हथीन थाने के गांव अंधरोला निवासी खुर्शीद के खिलाफ मध्य प्रदेश के जिला मुरैना व ग्वालियर के विभिन्न पांच थानों में एटीएम काटकर रकम चोरी करने के मुकदमा दर्ज है। एमपी पुलिस के डीएसपी विजय भदोरिया के नेतृत्व में 13 पुलिस कर्मियों की टीम होडल सीआईए व हथीन थाना की पुलिस को साथ लेकर अंधरोला गांव निवासी खुर्शीद पुत्र मदारी के घर दबिश देने पहुंची।

दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर में 2 लोगों की मौत, CG के पति-पत्नी MP में घायल

पुलिस ने उसके घर को घेरा तो आरोपी खुर्शीद पुलिस को देखते ही दौड़कर घर के अंदर गया और देशी कट्टा से जान से मारने की नियत से पुलिस पर सीधा फॉयर कर दिया। पुलिस टीमों ने आरोपी को चारों तरफ से घेरकर पकड़ लिया। गोली की आवाज सुनकर वहां काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।

पुष्पराजगढ़ में मौत बनकर झूलते तार: बिजली हॉफ और वसूली फुल, आंख मूंदे बैठे जिम्मेदार, खाली बिल के लिए चूसते हैं खून, बड़ी अनहोनी का इंतजार ?

खुर्शीद को छुड़ाने का प्रयास करने, स्थानीय पुलिस के समझाने पर लोग शांत हो गये। लेकिन उसी दौरान आरोपी ने अपने हाथ में लिया कट्टा किसी को दे दिया। जिसके बाद पुलिस टीमें आरोपी अंधरोला गांव निवासी खुर्शीद को पकड़ कर हथीन थाने ले आई और एमी पुलिस के हवाले कर दिया।

शराब के नशे में पत्नी का कत्ल: दो पत्नियों को छोड़ तीन बच्चों की मां से की थी शादी, अंतिम संस्कार के दौरान हुआ खुलासा

27 लाख की लूट कबूल की

हथीन थाना प्रभारी जसवीर ने बताया कि आरोपी से जब हथीन थाना लाकर पूछताछ की गई तो उसने मध्य प्रदेश के विभिन्न थानों में एटीएम काटकर पैसे निकालने की बात कबूली। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि 17 दिसंबर 2021 को उसने अपने साथियों के साथ मुरैना जोरा रोड़ पर लगे एसबीआई के एटीएम को काटकर करीब 27 लाख रुपए निकाले थे। जिसके बाद आरोपी को मध्यप्रदेश के मरैना से आए डीएसपी विजय भदोरिया की टीम को सौंप दिया। आगे की कार्रवाई के लिए एमपी पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई।

read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन