Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: अनूपपुर FIRE BREAKING: स्टेट बैंक में लगी भीषण आग, बैंक का सामान जलकर खाक, कहीं ये साजिश तो नहीं...?

शैलेंद्र विश्वकर्मा, अनूपपुर। कोतमा कॉलरी भारतीय स्टेट बैंक शाखा में भीषण आग लगी है. मिली जानकारी के मुताबिक आग में स्टेट बैंक का सामान जलकर राख हो गया है. आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है. आग की खबर से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है. इसके पहले भी स्टेट बैंक में आग लग चुकी है, जिसका खुलासा अब तक नहीं हुआ है कि कैसे आग लगी थी. दरअसल, कोतमा के स्टेट बैंक में अचानक आग लग जाने के कारण प्रबंधन में हड़कंप मच गया है. कोतमा पुलिस और दमकल की टीम मौके पर मौजूद है. मिली जानकारी के मुताबिक देर शाम लगभग 7:30 बजे आग लगी है. आग बुझाने की जद्दोजहद जारी है. फिलहाल आग किस कारण से लगी है यह भी अज्ञात है, लेकिन आग को बुझाने का प्रयास स्थानीय लोगों के द्वारा किया जा रहा है. आग लगने की सूचना नगर पालिका प्रशासन दमकल वाहन पुलिस प्रशासन को स्थानीय लोगों के द्वारा दिया गया है. बैंक के अंदर आग की लपटें दिखाई दे रही हैं, जिसे बुझाने का प्रयास स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है. गौरतलब है कि एसबीआई बैंक में आग लगना पुरानी बात नहीं है. सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि विगत सालों पहले जमुना एसईसीएल अंतर्गत क्षेत्र एसबीआई बैंक में आग लगी थी, जिसका अब तक खुलासा नहीं हो पाया है. कहीं न कहीं बैंक प्रबंधक अपनी हेरा-फेरी के बचाव में शॉर्ट सर्किट कर आग लगाने का प्रयास किया जा रहा है. अब यह देखना होगा कि एसबीआई शाखा कब तक आग लगने के कारणों का खुलासा करता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन