Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: MP NEWS: किराएदारों को बड़ी राहत, अब 100 रुपये के स्टांप से बनेगा रेंट एग्रीमेंट, जानिए बाकी स्टांप में कितने लगेंगे पैसे ?

MP CG Times / Thu, Mar 10, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में किराए के मकान में रह रहे लोगों को सरकार ने बड़ी राहत दी है. सरकार ने वर्ष 2022-2023 के बजट में एक वर्ष से कम के रेंट ड्यूटी पर 100 रुपये स्टांप शुल्क निर्धारित किया है. अब रेंट एग्रीमेंट 100 रुपये के स्टांप पर ही तैयार किया जा सकेगा.

पहले इसकी अनुमति नहीं थी. हालांकि जमीन और संपत्ति की खरीद में महिलाओं को स्टांप ड्यूटी में दी जाने वाली 2 फीसदी की छूट 31 मार्च के बाद भी जारी रहेगी या खत्म हो जाएगी, इस पर सरकार ने अभी तक सफाई नहीं दी है. फिलहाल यह सुविधा 31 मार्च तक उपलब्ध है. मध्य प्रदेश सरकार बजट प्रावधानों के अनुसार रेंट, बैंक गारंटी के नवीनीकरण और बैंक टू बैंक लोन ट्रांसफर पर स्टांप ड्यूटी कम करने जा रही है. अभी इसकी दर 0.25% से 0.75% के बीच है. माना जा रहा है कि इससे आम जनता से लेकर उद्योगपतियों को बड़ी राहत मिलेगी. वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने राज्य के बजट में इसका ऐलान किया है. अब सरकार यह स्टांप शुल्क प्रतिशत के बजाय निर्धारित राशि पर लेगी. एक साल से कम के किराए पर सिर्फ 100 रुपये लिए जाएंगे. 20 करोड़ रुपये से कम के बैंक से बैंक ऋण हस्तांतरण पर 500 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक का स्टांप शुल्क लगाया जाएगा. 20 करोड़ से ऊपर के लोन ट्रांसफर पर पहले की तरह 0.25 फीसदी स्टांप ड्यूटी लगती रहेगी. जबकि बैंक गारंटी पर फिलहाल 0.25% शुल्क लगता है. इस पर कितनी स्टांप ड्यूटी लगेगी, यह फिलहाल तय नहीं है. इसका प्रस्ताव आना बाकी है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन