Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: अनूपपुर में सावन में दिखा अद्भुत नजारा: प्रेम मिलन करते नजर आए नाग-नागिन, आस्था और कौतूहल का बना रहा माहौल

Anuppur District Court premises love meeting of Naag-Nagin: मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिला सत्र न्यायालय परिसर में मंगलवार को उस समय अनोखा और दुर्लभ दृश्य देखने को मिला, जब नाग-नागिन का जोड़ा खुले में प्रेम मिलन करता दिखाई दिया। यह नजारा करीब 30 मिनट तक चला, जिसे देखकर न्यायालय परिसर में मौजूद कर्मचारियों और आम लोगों की भीड़ जुट गई।

लोग हैरान होकर इस दुर्लभ दृश्य को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करने लगे। इस दौरान वहां मौजूद लोग मंत्रमुग्ध होकर नाग-नागिन को निहारते रहे। कुछ ही देर में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

कोर्ट परिसर में मेटिंग कर रहे थे नाग-नागिन

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को कोर्ट परिसर के खुले हिस्से में एक नाग और एक नागिन का जोड़ा मेटिंग कर रहा था। यह दृश्य बहुत ही शांतिपूर्ण और चौंकाने वाला था। नाग-नागिन एक-दूसरे के चारों ओर लिपटे हुए थे, जैसे किसी प्रेम नृत्य में खोए हुए हों। इस नजारे को देखने के लिए वहां मौजूद कर्मचारियों और अधिवक्ताओं के साथ आम नागरिक भी काफी संख्या में जमा हो गए।

सावन में मेटिंग का समय, सर्प विशेषज्ञों की चेतावनी

सर्प विशेषज्ञ शशिधर अग्रवाल और छोटेलाल यादव ने बताया कि सावन का महीना सांपों के लिए मेटिंग का समय होता है। इस दौरान नाग-नागिन का जोड़ा एक-दूसरे के साथ कई मिनटों तक इस प्रकार देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सांपों के इस प्रकार के व्यवहार को देखना दुर्लभ और प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसे परेशान नहीं करना चाहिए।

यदि कोई नाग-नागिन का जोड़ा सड़क या रास्ते में दिखे तो उन्हें छेड़ने की बजाय धीरे से वहां से हट जाना चाहिए। किसी प्रकार के खतरे की स्थिति में स्थानीय प्रशासन या सर्प विशेषज्ञों से संपर्क करें।

धार्मिक मान्यताओं से भी जुड़ा है यह दृश्य

हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन का महीना भगवान शिव और नागों की पूजा का विशेष समय होता है। नागों को भगवान शिव का प्रिय माना जाता है। इस महीने में नाग-नागिन का इस तरह से दिखाई देना शुभ संकेत माना जाता है। ऐसे दृश्य प्रायः कम ही देखने को मिलते हैं, इसलिए लोगों में इसे लेकर आस्था और कौतूहल दोनों का माहौल रहा।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन