Logo
Breaking News Exclusive
छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान

: संत रविदास जयंती पर CM शिवराज ने की घोषणा, बोले- भोपाल का ग्लोबल स्किल पार्क संत रविदास के नाम पर जाना जाएगा

भोपाल। आज संत रविदास जयंती के मौके पर प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल के बरखेड़ा पाठानी क्षेत्र में हो रहा है। कोरोना से पीड़ित होने के कारण शिवराज सिंह चौहान वर्चुअली शामिल हुए।

उन्होंने कहा- मैं कोरोना से पीड़ित हूं। इसलिए नहीं आ सका। अन्य कोई बीमारी होती तो मैं नहीं रुकता। सीएम शिवराज ने घोषणा करते हुए कहा कि भोपाल में बन रहे ग्लोबल स्किल पार्क का नाम संत शिरोमणि रविदास के नाम पर रखा जाएगा।

सरकार के साथ बीजेपी भी ग्राम पंचायत स्तर पर जयंती मना रही है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मौजूद संत रविदास के अनुयायी संतों ने राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदम की प्रशंसा की और कहा कि गई शासन काल आए और गए.

लेकिन, आज जिस तरह के कार्यक्रम हो रहे हैं, वह पहले नहीं हुए। यहां स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी, विधायक कृष्णा गौर, भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य सहित अन्य बीजेपी नेता शामिल हुए।

इधर, कांग्रेस द्वारा जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर दलित वर्ग को साध रही है। पूर्व मुख्यमंत्री व राज्य सभा सदस्य दिग्विजय सिंह प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ सागर पहुंचे।

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर सभी को संत रविदास जयंती की शुभकामनाएं दी और कहा कि हम समाज में छुआ छूत मिटाने के लिए और उनके शोषण के खिलाफ सदैव महात्मा गाँधी जी से प्रेरणा लेते हुए संघर्ष करते रहें। स्वामी रामानन्द जी ने 700 साल पहले संदेश दिया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन