Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: MP सरकार हाल-बेहाल: बाढ़ और बेरोजगारी के कारण 61 हजार लोगों ने किया पलायन! ये सूची तैयार करने के दौरान हुआ खुलासा

MP CG Times / Fri, Sep 17, 2021

ग्वालियर। चंबल अंचल (Chambal Zone) में पिछले महीने आई बाढ़ और उससे उपजे हालात के अलावा बेरोजगारी के कारण लोग हजारों की संख्या में पलायन (Migration) कर चुके हैं. इसका खुलासा घर-घर जाकर वैक्सीनेशन अभियान (Vaccination Campaign) के दौरान हुआ है.

बेरोजगारी और बाढ़ ने हालात किए खराब !

हालांकि जिला प्रशासन ने इस खुलासे पर सफाई दी है कि जो 61 हजार लोग गायब बताए गए हैं, वे मतदाता सूची के हिसाब से है. ऐसे में कई लोग काम धंधे के सिलसिले में बाहर गए हुए हैं, तो कई लोगों ने वैक्सीन का पहला डोज (First Dose of Vaccine) लगवाने के बाद दूसरा डोज कहीं और लगवाने के कारण नहीं मिले हैं. यह पिछले 6 महीनों का आंकड़ा बताया गया है.

[caption id="attachment_815" align="alignnone" width="300"] फाइल फोटो
MP-CG टाइम्स[/caption]

ग्वालियर के डबरा-भितरवार में आई बाढ़ के कारण ग्रामीण रोजी-रोटी की तलाश और बाढ़ के कारण लोग बड़ी तादाद में पलायन कर रहे हैं. वैक्सीनेशन अभियान के दौरान तैयार हुई लिस्ट से इसका खुलासा हुआ है. जिला प्रशासन, पंचायत, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग की टीम ने जनवरी 2021 की मतदाता सूची से मिलान करते हुए 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य तय किया था. लेकिन इस वैक्सीनेशन की सूची से लोगों के पलायन का खुलासा हो गया.

[caption id="attachment_817" align="alignnone" width="300"] फाइल फोटो
MP-CG टाइम्स[/caption]

दरअसल ग्वालियर जिले का ग्रामीण क्षेत्र मुरार, बरई, भितरवार और डबरा ब्लॉक में बंटा हुआ है. इन चारों ब्लॉक में 255 ग्राम पंचायत हैं, जिनमें 4 लाख 45 हजार 517 मतदाता दर्ज हैं. लेकिन वैक्सीनेशन की सूची बनी तो सामने आया कि इनमें से 64 हजार 235 लोग अब नहीं है. इनमें से 3,217 लोगों की मृत्यु होने की सूचना वैक्सीनेशन टीमों ने प्रमाणीकरण पत्र में दी है. 61 हजार 18 लोग गांव छोड़कर जा चुके हैं.

[caption id="attachment_816" align="alignnone" width="300"] फाइल फोटो
MP-CG टाइम्स[/caption]

जिला प्रशासन कर रहा है समीक्षा

ग्रामीण क्षेत्र में जनवरी 2021 की मतदाता सूची से मिलान करके 100% वैक्सीनेशन किया जा रहा है. जो लोग नौकरी और व्यापार के लिए और बाढ़ के कारण गांव छोड़कर जा चुके हैं या जिनकी मृत्यु हो गई है. उन लोगों की लिस्ट अलग बनाई गई है. इन लिस्ट के आधार पर गांव छोड़ने वाले लोगों के बारे में जिला पंचायत समीक्षा कर रहा है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में गांव से लोग क्यों जा रहे हैं.

मतदाता सूची के आधार पर लिस्ट तैयार की गई है. कई लोग ऐसे हो सकते हैं, जिन लोगों ने दूसरे जिलों में वैक्सीन लगवा ली है. इसलिए अंतर हो सकते हैं. फिलहाल वैक्सीनेशन और मतदाता लिस्ट के आधार पर बड़ा खुलासा हुआ है. जिला पंचायत इसको चेक कर जांच कराने के आदेश दे रहा है. - आशीष तिवारी, सीईओ, जिला पंचायत, ग्वालियर

read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन