Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

दिसंबर का पहला हफ्ता फिल्मों के लिए लकी : तीन साल में ‘एनिमल’, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर’ ने मचाई धूम

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। इसके बाद यह बात सामने आई है कि पिछले कुछ सालों में दिसंबर का पहला हफ्ता बॉक्स ऑफिस के लिए लकी साबित हो रहा है।

लगातार तीसरे साल दिसंबर के पहले हफ्ते में रिलीज हुई फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। 2023 में ‘एनिमल’, 2024 में ‘पुष्पा 2’ और 2025 में ‘धुरंधर’ इन तीनों सालों में इसी हफ्ते रिलीज फिल्मों ने थिएटर्स में शानदार बिजनेस किया।

साल 2023

1 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना दिए। ओपनिंग डे पर फिल्म ने दुनियाभर में 116 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म 100 करोड़ रुपए के बजट में बनी थी और इसने वर्ल्डवाइड 915 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई की। यह अपने बजट का 9 गुना से अधिक रहा, जिससे यह रणबीर कपूर के करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक बन गई।

वहीं, विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ भी 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। फिल्म का अनुमानित बजट लगभग 55 करोड़ रुपए था और इसने वर्ल्डवाइड करीब 128.17 करोड़ रुपए की कमाई की। भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन लगभग 76.6 करोड़ रुपए रहा। सैम बहादुर ने एनिमल जैसी बड़ी फिल्म से टक्कर के बावजूद अच्छा प्रदर्शन किया।

साल 2024

अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ 5 दिसंबर 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह एक ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई। फिल्म का बजट लगभग 500 करोड़ रुपए था, जबकि इसने वर्ल्डवाइड 1800 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन किया। भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन अनुमानित रूप से 1234 करोड़ रुपए रहा।

साल 2025

अब 2025 में आदित्य धर निर्देशित ‘धुरंधर’ भी शानदार कमाई कर रही है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने महज 5 दिनों में ही 150 करोड़ रुपए कमा लिए। वहीं, इसने दुनिया भर में लगभग 225 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन