Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: समाधान शिविर में खाली कुर्सियों को संबोधन: गरियाबंद में जनता की भीड़ नहीं आई नजर, माइक थामते ही भड़के पूर्व विधायक, जानिए मंच से क्या कुछ कहा ?

MP CG Times / Sat, May 10, 2025

गिरीश जगत, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में समाधान शिविर में खाली कुर्सियां नजर आई। यह देखकर भाजपा के पूर्व विधायक बिफर पड़े। उन्होंने मंच से कहा कि सरकार की यह अहम योजना है। जनता को जोड़ने के लिए होमवर्क जरूरी। मंच से क्या खाली कुर्सियों को भाषण दें। आखिर किसे संबोधित करें।

दरअसल, आज झाखरपारा समाधान शिविर में हितग्राही व जनता की भीड़ नजर नहीं आया। ज्यादातर कुर्सियां खाली पड़ी रही। जिसे देख भाजपा नेता अपने आप को रोक नहीं पाए। संबोधन की बारी आई तो पूर्व भाजपा विधायक डमरू धर पुजारी बिफर पड़े। माइक थामते ही पुजारी ने कहा कि मंच पर संबोधन के लिए खड़ा कराया गया। एसडीएम को सवाल करते हुए कहा कि साहब पब्लिक है नहीं किसे संबोधित करें। पुजारी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि भाजपा सरकार की यह शिविर योजना क्रियान्वयन के लिहाज से अहम है। उनकी तकलीफ जानने और उन्हें सरकार की योजना को बताया जाना है। पुजारी ने श्रम विभाग के कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की योजना जरूरत मंद लोगों तक नहीं पहुंच पा रही है।प्रशाशन को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगले शिविर में आवेदक गण,हितग्राही ज्यादा से ज्यादा संख्या में रहे अन्यथा ठीक नहीं होगा। शिविर के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप ने भी शिविर में भीड़ सुनिश्चित करने कहा,साथ ही जल संग्रहण व वृक्षा रोपण के लिए शपथ दिलाई।शिविर में जनपद अध्यक्ष पद्मलया सुशील निधि,उपाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे। कब बनेगा डायाफार्म वाल संबोधन की बारी आई तो जिला पंचायत निर्माण समिति सभापति देशबन्धु नायक ने प्रशाशन से पूछा कि सुपेबेड़ा जल प्रदाय योजना को सपोर्ट करने तेल नदी में बनाए गए डायफार्म वाल कब बनेगा। 2 करोड़ के लागत सिंचाई विभाग द्वारा बनाया जा रहा था,भ्रष्टाचार के कारण वाल पुरा होने से पहले ही बीच से टूट गया।नायक ने कहा कि इस वाल को दोबारा नहीं बनाया जा रहा है। कार्पशन इतना की इस काम का फाइल अनुविभाग के बजाए डिविजन में रखा गया है। दूसरे इंजिनियर काम का चार्ज लेने के लिए हाथ खड़ा कर रहे।नायक ने पूछा कि क्या इसकी जांच होगी,क्या यह दोबारा बन पायेगा ।कब तक फाइल को जिला अधिकारी लॉकर में छुपा रखेंगे। जल जीवन पर छिड़ा जंग विभागीय जानकारी के समय पीएचई के अफसर योजना के फायदे गिना रहे थे तभी क्षेत्रीय जनपद सदस्य असलम मेमन ने योजना के दावे के पोल खोल रहे थे। असलम ने भरे मंच में यह तक कहा कि झाखपारा कलस्टर के दो गांव में जल जीवन की सफलता को दिखा दे,आरोप लगाया कि पाइप बिछाने सीसी सड़क खोद दिए गए,मरम्मत का भुगतान भी ठेकेदारों को हुआ पर योजना का लाभ किसी को नहीं मिला। भीड़ के लिए मुनादी कराएंगे नाराजगी के बाद हो रही चूक को भाप चुके जिला पंचायत सीईओ जी आर मरकाम ने कहा कि अगले शिविर में आवेदक हितग्राहियों की भीड़ रहे इसके लिए जवाबदारी तय की जाएगी। मुनादी और अन्य माध्यमों से प्रचार किया जाएगा। साथ ही सीईओ ने अधूरे पीएम आवास को जल्द पुरा करने की अपील करते हुए कहा कि आवास नहीं पुरा किया गया तो हितग्राहियों को अन्य योजनाओं के लाभ से वंचित रहना पड़ सकता है। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन