Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: शिवराज सरकार पर सियासी अटैक: FIR से नहीं डरते कांग्रेसी, अंग्रेजों के सामने नहीं झुके, इन चोरों के सामने क्या झुकेंगे- जीतू पटवारी

MP CG Times / Sat, Sep 18, 2021

भोपाल। पूर्व मंत्री और कांग्रेस (Congress) मीडिया विभाग के अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jeetu Patwari) ने कांग्रेस नेताओं पर हो रही FIR (FIR Against Congress Leaders) को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में सिर्फ बदलापुर की राजनीति चल रही है. FIR से कोई कांग्रेसी नहीं डरता, कांग्रेस के लोग कानून को मानने वाले हैं.

जीतू पटवारी ने कहा कि मेरे ऊपर बीजेपी नेताओं के दबाव में एफआईआर दर्ज कराई गई है. उत्तम यादव नामक जिस कर्मचारी से नोकझोंक हुई थी, उसने खुद एफआईआर दर्ज कराने के लिए मना किया था. उत्तम यादव की कॉल डिटेल चेक होनी चाहिए कि उसकी किन भाजपा नेताओं से उसकी बातचीत हुई है.

अंग्रेजों से नहीं डरे कांग्रेसी, इन भाजपाइयों से भी नहीं डरेंगे

जीतू पटवारी ने कहा कि मैंने इंदौर आईजी को चिट्ठी (Letter to Indore IG) लिखकर प्रकरण निरस्त करने के लिए कहा है. इसके साथ ही हम हर स्थिति में पुलिस का सहयोग करने के लिए तैयार हैं. पटवारी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर 6 हजार मुकदमे (6 Thousand Cases Against Congress Workers) दर्ज किए गए हैं. मेरे ऊपर 35 मुकदमे दर्ज हैं, अब यदि सरकार इसे 135 भी कर देती हैं, तो भी हम कांग्रेसी न डरेंगे और न झेपेंगे. आजादी के दौरान कांग्रेसी अंग्रेजों से डरे नहीं, तो इन चोरों से क्या डरेंगे.

लोकतंत्र की हत्या कर रहे गृहमंत्री

जीतू पटवारी ने कहा कि गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) कांग्रेसी नेताओं को टारगेट कर रहे हैं. कांग्रेसी विधायकों और नेताओं पर मुकदमे दर्ज करवाएं जा रहे हैं. एक साल में 50 विधायकों पर केस दर्ज करवाए गए हैं. लोकतंत्र की हत्या (Murder of Democracy) की जा रही है. पटवारी ने कहा कि यह बदले की राजनीति और नफरत फैलाने वाले लोग है.

कर्मचारी से नोकझोंक का वीडियो हुआ था वायरल

दो दिन पहले इंदौर में जीतू पटवारी और एक कर्मचारी के साथ नोकझोंक का वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो को लेकर बाद में जीतू पटवारी ने मीडिया के सामने कर्मचारी को ठेस पहुंचने को लेकर क्षमा भी मांगी थी और मामले का पटाक्षेप हो गया था.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन