Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: मध्य प्रदेश में भाजपा ने बनाया रिकॉर्ड: पहली बार सभी 29 सीटें जीती, कांग्रेस का सुपड़ा साफ, जानिए कौन हैं आपको नए सांसद

Madhya Pradesh Election Results 2024 Update: देश में लोकसभा चुनाव के नतीजे भले ही भाजपा की उम्मीदों के मुताबिक नहीं आए हों, लेकिन मध्य प्रदेश में भाजपा ने रिकॉर्ड बना दिया है। पहली बार भाजपा ने राज्य की सभी 29 सीटों पर क्लीन स्वीप करते हुए जीत दर्ज की है। ऐसा 1984 के चुनाव में हुआ था, जब मध्य प्रदेश अविभाजित था। उस समय कांग्रेस ने सभी 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इंदौर से भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी ने देश में सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। वे 11 लाख 75 हजार 92 वोटों से जीते। वहीं, विदिशा से शिवराज सिंह चौहान ने देश में तीसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। वे 8 लाख 21 हजार 408 वोटों से जीते। लालवानी और शिवराज के साथ ही भाजपा के 4 उम्मीदवार ऐसे थे, जिनकी जीत का अंतर 5 लाख से ज्यादा था। इनमें गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया, खजुराहो से वीडी शर्मा, भोपाल से आलोक शर्मा और मंदसौर से सुधीर गुप्ता शामिल हैं। शहडोल में दूसरी बार सांसद बनी हिमाद्री शहडोल लोकसभा में बीजेपी की हिमाद्री सिंह 3 लाख 97 हजार 340 वोट से जीत गई हैं। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी फुंदेलाल सिंह मार्को को हराया. हिमाद्री सिंह को जहां 7 लाख 11 हजार 143 वोट मिले, तो वहीं कांग्रेस को 3 लाख 13 हजार 803 वोट मिले, जबकि यहां नोटा को भी 19 हजार 361 वोट पड़े। हिमाद्री सिंह दूसरी बार शहडोल से चुनाव जीती हैं। खास बात यह रही कि इस चुनाव में कांग्रेस का सबसे मजबूत किला छिंदवाड़ा भी ढह गया। यहां कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ को हार का सामना करना पड़ा। वहीं राजगढ़ से चुनाव लड़ रहे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी हार गए। पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया को भी रतलाम सीट से हार का सामना करना पड़ा। जानिए आपके नए सांसद नोटा ने भी बनाया रिकॉर्ड इंदौर में नोटा ने भी चौंकाया है। यहां नोटा को 2 लाख 18 हजार 674 वोट मिले हैं। इसे देश में नोटा को मिले सबसे ज्यादा वोट कहा जा रहा है। विजयी उम्मीदवार शंकर लालवानी के बाद यहां नोटा दूसरे नंबर पर रहा। तीनों केंद्रीय मंत्री जीते गुना से भाजपा उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया 5 लाख 40 हजार 929 वोटों से जीते। टीकमगढ़ से भाजपा उम्मीदवार वीरेंद्र कुमार खटीक 4 लाख 3 हजार 312 वोटों से जीते। मंडला सीट से भाजपा उम्मीदवार फग्गन सिंह कुलस्ते 1 लाख 3 हजार 846 वोटों से जीते। एमपी में बीजेपी और कांग्रेस के वोट शेयर में करीब 27% का अंतर है। 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के वोट शेयर में करीब 27% का अंतर है. बीजेपी को 59.27% ​​वोट मिले हैं. जबकि कांग्रेस को 32.44% वोट मिले हैं. वहीं, बीएसपी को 3.28% वोट मिले हैं. जबकि पिछले लोकसभा चुनाव में यह आंकड़ा 2.38% था. इस तरह बीएसपी के वोट में करीब 1 फीसदी का इजाफा हुआ है. नोटा का वोट शेयर 1.41% रहा. पिछले चुनाव में यह 0.66% था. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन