Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: MP में जल्द होगी मानसून की एंट्री: राजधानी समेत 27 जिलों में प्री-मानसून एक्टिविटी, जानिए किस दिन दस्तक देगी मानसून

MP CG Times / Fri, Jun 14, 2024

Monsoon will enter MP on 17-18 June: मध्य प्रदेश में 17-18 जून को मानसून प्रवेश कर सकता है। इससे पहले प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी चल रही है। कहीं तेज बारिश हो रही है, तो कहीं बिजली या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ रही हैं। गुरुवार को कई जिलों में मौसम बदला, वहीं शुक्रवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत 27 जिलों में प्री-मानसून एक्टिविटी रहेगी। वहीं ग्वालियर, दतिया समेत 9 जिलों में गर्मी का असर भी देखने को मिल सकता है। आईएमडी भोपाल की वरिष्ठ वैज्ञानिक दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ, ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय है। इसके चलते आंधी, बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन रही है, जो अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगी। बिजली गिरने की भी ज्यादा संभावना है। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया, प्रदेश में 18 जून तक मानसून आ सकता है। दक्षिणी हिस्से से मानसून प्रवेश करेगा। कई जिलों में बारिश, गर्मी का भी असर इससे पहले गुरुवार को राजगढ़, गुना, देवास समेत खरगोन, खंडवा के ओंकारेश्वर, इंदौर, अनूपपुर के अमरकंटक, भोपाल, सीहोर, बैतूल, आगर, उज्जैन, अशोकनगर, शाजापुर, बड़वानी, श्योपुरकलां, शिवपुरी, विदिशा, बुरहानपुर, धार के मांडू, डिंडोरी, सिवनी, उमरिया, मंडला, सागर और दमोह में शाम के बाद मौसम बदला। कहीं बूंदाबांदी तो कहीं आंधी चली। MP में 46,491 पदों पर भर्तियों की डिटेल: मल्टी स्किल्ड ग्रुप डी वर्कर के सबसे ज्यादा पोस्ट, 2 लाख 50 हजार तक सैलरी दूसरी ओर सिंगरौली सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के टॉप-10 गर्म शहर सीधी, रीवा, शहडोल, सतना, खजुराहो, ग्वालियर, कटनी, उमरिया और छतरपुर के बिजावर रहे। सीधी में 44.4 डिग्री, रीवा में 44 डिग्री, शहडोल में 43.4 डिग्री, सतना में 42.9 डिग्री, खजुराहो में 42.6 डिग्री, ग्वालियर में 42.3 डिग्री, कटनी में 42.3 डिग्री, उमरिया में 42.3 डिग्री और बिजावर में 41.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। MP में बस पलटने से 4 की मौत: बाइक से टकराने के बाद हुआ हादसा, मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल, 14 यात्री घायल इन जिलों में बदला रहेगा मौसम इंदौर, उज्जैन, रतलाम, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, मंडला और बालाघाट में आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। ग्वालियर, दतिया, भिंड, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली में गर्म हवाएं चल सकती हैं। इसके लिए यलो अलर्ट है। भोपाल, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, राजगढ़, हरदा, सीहोर, बैतूल, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, दमोह और जबलपुर में गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहेगी। इसके लिए पीला अलर्ट जारी किया गया है। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन