Logo
Breaking News Exclusive
छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान

: 9 जिलों के कलेक्टर-एसपी को नोटिस: हाईकोर्ट में भिक्षावृत्ति खत्म को लेकर याचिका, कहा- कहीं कार्रवाई नहीं

Chhattisgarh Gwalior High Court Notice to Collector-SP on begging: भिक्षावृत्ति को समाप्त करने के लिए मध्य प्रदेश भिक्षावृत्ति निवारण अधिनियम 1973 को 3 फरवरी 2018 को लागू किया गया था। उच्च न्यायालय में दायर जनहित याचिका में आरोप लगाया गया था कि राज्य में इस कानून के प्रावधानों का ज़रा भी पालन नहीं हो रहा है। इंदौर और उज्जैन को छोड़कर, प्रशासन ने किसी भी जिले में न तो कोई कार्रवाई की है और न ही भिखारियों के लिए प्रवेश केंद्र या निर्धन आश्रम खोले हैं।

सुनवाई में, उच्च न्यायालय ने कानून के क्रियान्वयन से जुड़े सभी विभागों जैसे सामाजिक न्याय विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के अलावा ग्वालियर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, शिवपुरी, दतिया, गुना, अशोकनगर और विदिशा जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

याचिकाकर्ता विश्वजीत उपाध्याय ने जनहित याचिका दायर कर बताया कि मध्य प्रदेश भिक्षावृत्ति निवारण अधिनियम 1973 सबसे पहले मध्य प्रदेश में बनाया गया था। इसमें भिखारियों के लिए प्रवेश केंद्र और निर्धन आश्रम बनाने का प्रावधान जोड़ा गया था। ताकि भिखारियों को इन केंद्रों में लाकर आजीविका के लिए काम सिखाया जा सके।

ऐसा करके इन भिखारियों को आत्मनिर्भर बनाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन फिलहाल यह सिर्फ़ कागज़ों तक ही सीमित है। याचिका में पुलिस पर भिखारियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया गया है।

2011 की जनगणना के अनुसार, राज्य में 28653 भिखारी

जनहित याचिका में 2011 की जनगणना का हवाला दिया गया था। बताया गया था कि 2011 में मध्य प्रदेश में 28695 भिखारी थे। इनमें 17506 पुरुष और 11189 महिला भिखारी थीं। गौरतलब है कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, भीख मांगने की आड़ में सैकड़ों लोग मानव तस्करी जैसे जघन्य अपराध कर रहे हैं।

कई जगहों पर भीख मांगना एक संगठित अपराध के रूप में फल-फूल रहा है। गौरतलब है कि सरकार और पुलिस के ज़िम्मेदार अधिकारियों को भी हर चौराहे, मंदिर और व्यस्ततम जगहों पर भिखारियों की मौजूदगी की जानकारी है।

कानून में इनके खिलाफ कार्रवाई का भी प्रावधान है, लेकिन इंदौर और उज्जैन को छोड़कर कहीं भी कार्रवाई शुरू तक नहीं हो पाई।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन