Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: MP के तीसरे चरण में 37 प्रत्याशी करोड़पति: ज्योतिरादित्य सिंधिया देश में दूसरे स्थान पर, 18 पर आपराधिक केस, जानिए बाकी उम्मीदवारों की संपत्ति

MP Lok Sabha Election 2024 Candidate Millionaire: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मध्य प्रदेश की 9 सीटों पर 7 मई को मतदान हो रहा है। इनमें भोपाल, विदिशा, राजगढ़, सागर, बैतूल, गुना, ग्वालियर, भिंड और मुरैना शामिल हैं। पहले चरण में 12 और दूसरे चरण में 10 करोड़पति उम्मीदवार थे। लेकिन तीसरे चरण में बीजेपी और कांग्रेस के 18 में से 17 उम्मीदवार करोड़पति हैं। पहले दो चरणों में कांग्रेस सबसे अमीर उम्मीदवार थी, जबकि इस बार 424 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ बीजेपी के ज्योतिरादित्य सिंधिया सबसे अमीर उम्मीदवार हैं।हालांकि, कांग्रेस के चंद्रभूषण सिंह बुंदेला 51 करोड़ रुपये के साथ दूसरे और दिग्विजय सिंह 50 करोड़ रुपये के साथ तीसरे स्थान पर हैं। सबसे कम संपत्ति किसकी 18 उम्मीदवारों में सबसे कम संपत्ति वाले कांग्रेस उम्मीदवार रामू टेकाम हैं, जिनकी कुल संपत्ति 7 लाख रुपये है। बीएसपी उम्मीदवारों की बात करें तो 9 में से 5 उम्मीदवार करोड़पति हैं। इनमें मुरैना से बसपा प्रत्याशी रमेश गर्ग 16 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। तीसरे चरण के 18 प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले तीसरे चरण के 1352 प्रत्याशियों में से 244 ने अपने आपराधिक केस की जानकारी दी है। जिसमें से 172 पर गंभीर आपराधिक केस हैं। इसमें बताया गया है कि एमपी के 127 प्रत्याशियों में से 18 पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसमें से 9 के विरुद्ध गंभीर आपराधिक केस हैं। 100 करोड़पति उम्मीदवारों में एमपी के ये नेता शामिल देश के 1352 प्रत्याशियों में से 100 करोड़पति उम्मीदवारों में सागर के कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह बुंदेला का 29वां स्थान हैं। उनकी कुल संपत्ति 51.93 करोड़ है। राजगढ़ से दिग्विजय सिंह 50.24 करोड़ की संपत्ति के साथ 1352 प्रत्याशियों में 32वें स्थान पर हैं। भोपाल से चुनाव लड़ रहे रिटायर्ड आईपीएस मैथिलीशरण गुप्ता 19.23 करोड़ की संपत्ति के साथ 60वें स्थान पर हैं। सागर से बीजेपी प्रत्याशी लता वानखेड़े 17.34 करोड़ की संपत्ति के साथ 70वें स्थान पर हैं। मुरैना से बीएसपी प्रत्याशी रमेश गर्ग 16.47 करोड़ के साथ 74वें और भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार अरुण श्रीवास्तव 16.32 करोड़ की संपत्ति के साथ 75वें स्थान पर हैं। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन