Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

नर्मदा नदी में युवक-युवती की अश्लीलता का VIDEO : पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए

मध्यप्रदेश की पावन धरा कहने वाली मां नर्मदा नदी में युवक युवती ने अश्लील हरकतें की। पानी के अंदर दोनों चिपक कर नहा रहे थे। दोनों ने नदी के बीच में एक-दूसरे के करीब जाकर KISS किया। अर्धनग्न अवस्था में आपत्तिजनक व्यवहार किया। बताया जा रहा है कि युवक और युवती पनागर क्षेत्र के रहने वाले हैं। वीडियो भी सामने आया है।

इसे भी पढ़ें- अनूपपुर कैसे बना MP का नया गांजा डंपिंग हब ? : 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ?

यह पूरा मामला गुरुवार शाम का बताया जा रहा है। घाट पर मौजूद लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो उन्होंने तुरंत आपत्ति जताई और दोनों को नदी से बाहर आने के लिए कहा, लेकिन दोनों ने लोगों की बात को नजरअंदाज कर दिया और नदी के बीच ही मौजूद रहे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत गौरीघाट पुलिस और होमगार्ड टीम को सूचना दी।

होमगार्ड ने नदी से बाहर निकाला

सूचना मिलने पर गौरीघाट में तैनात होमगार्ड टीम मौके पर पहुंची। नर्मदा में ड्यूटी पर मौजूद होमगार्ड सैनिक राहुल कुमार गुप्ता के अनुसार, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को नदी से बाहर निकाला। पूछताछ में पता चला कि दोनों अपने कुछ दोस्तों के साथ नहाने के लिए आए थे।

लड़की को नहीं आता था तैरना

होमगार्ड जवानों ने बताया कि युवती को तैरना नहीं आता था, इसके बावजूद युवक उसे नदी के बीच तक ले गया था। इसी वजह से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था।

अधिकारियों के अनुसार, समय रहते दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, वरना स्थिति गंभीर हो सकती थी।

इसके बाद दोनों को सख्त फटकार लगाई गई और उनके परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। साथ ही भविष्य में ऐसी हरकत न करने की चेतावनी दी गई।

वीडियो वायरल, लोगों में भारी नाराजगी

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि गौरीघाट एक धार्मिक और आस्था का प्रमुख स्थल है, जहां रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं और बच्चे पहुंचते हैं।

ऐसे पवित्र स्थान पर इस तरह की हरकतों को लोग अनुचित और शर्मनाक बता रहे हैं। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और लोग सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

बता दें कि मामला जबलपुर स्थित पवित्र गौरीघाट नर्मदा नदी का है, जहां युवक और युवती की आपत्तिजनक हरकत का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन