Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: एमपी के 14 जिलों में बारिश का अलर्ट: कोहरे के चलते विजिबिलिटी और ठंड बढ़ी, जानिए कहां कितना डिग्री दर्ज हुआ तापमान

MP CG Times / Thu, Jan 4, 2024

Monsoon like rain in Bhopal, alert in 14 districts: मध्यप्रदेश के भोपाल में गुरुवार शाम अचानक मानसून जैसी बारिश शुरू हो गई। यहां सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। दिनभर कोहरा और बूंदाबांदी होती रही। शाम को तेज बारिश शुरू हो गई। इसके साथ ही रायसेन, सीहोर और सागर समेत कई जिलों में बारिश हुई है. आधे मप्र में मावठा से ठंड बढ़ गई है। प्रदेश के कई जिलों में कोहरा छाया रहा। अगले कुछ घंटों में 14 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इन जिलों में भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, नर्मदापुरम, सागर, बैतूल, जबलपुर, कटनी, मंडला, उमरिया, डिंडोरी, शहडोल, अनूपपुर शामिल हैं। पिछले 36 घंटों में 27 जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। भोपाल, ग्वालियर और उज्जैन समेत 21 जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। ग्वालियर सबसे ठंडा, तापमान 14.7 डिग्री गुरुवार को भी ग्वालियर मध्य प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। यहां दिन का न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल में पारा 7.2 डिग्री की गिरावट के साथ 16.7 डिग्री पर पहुंच गया। यह इस सीजन का सबसे कम तापमान था। इंदौर में 5.6 डिग्री की गिरावट हुई। यहां दिन का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री दर्ज किया गया। उज्जैन में 3 डिग्री की गिरावट के बाद पारा 19 डिग्री दर्ज किया गया। सीजन में पहली बार जबलपुर में तापमान 23.6 डिग्री पर पहुंच गया। इन शहरों में दिन का तापमान 20 डिग्री से भी कम खजुराहो में 16.6 डिग्री, सागर में 16.6 डिग्री, दमोह में 17.6 डिग्री, सतना में 17.8 डिग्री, रायसेन में 17.8 डिग्री, गुना में 18.4 डिग्री, रीवा में 19.2 डिग्री और पचमढ़ी में 19.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इस तरह कुल 13 जिलों में दिन का तापमान 20 डिग्री से कम रहा. सबसे ज्यादा तापमान खरगोन में 26.8 डिग्री दर्ज किया गया। रतलाम-सागर में बिजिबिलिटी 50 मीटर रही मध्यप्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को कोहरा छाया गया। सुबह सुबह तो घना कोहरा रहा। रतलाम और सागर में तो विजिबिलिटी 50 मीटर रही। आधे प्रदेश में दिन में धूप नहीं खिली। पढ़िए कोहरे की कहां-क्या स्थिति रही।
  • रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, रतलाम और सागर में 50 मीटर विजिबिलिटी रही।
  • खजुराहो में 100 मीटर, दतिया, सतना और टीकमगढ़ में 200 मीटर, ग्वालियर में 300 मीटर, भोपाल में 400 मीटर, उज्जैन, दमोह एवं रीवा जिलों में 500 मीटर तक विजिबिलिटी रही।
  • भिंड, मुरैना, दतिया में रहा घना कोहरा।
  • भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, दतिया, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, निवारी, टीकमगढ़, सागर, छतरपुर, नीमच, मंदसौर में मध्यम से घना कोहरा रहा।
  • दमोह, पन्ना, सागर में मध्यम कोहरा रहा।
  • दमोह, पन्ना, सतना, आगर, राजगढ़, देवास, शाजापुर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर, शहडोल, अनूपपुर में मध्यम कोहरा रहा।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन