Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: BCCI ने दिया मौका…हार्दिक नहीं लेंगे प्‍लेइंग-11 में खिलाने का रिस्‍क! खुद ही जान लें वजह

News Desk / Wed, Jan 25, 2023


नई दिल्‍ली. भारत न्‍यूजीलैंड टी20 सीरज की शुरुआत 27 जनवरी से होने जा रही है. हार्दिक पंड्या इस टीम की अगुवाई करेंगे. सीनियर बैटर रोहित शर्मा और विराट कोहली को आगामी भारत-ऑस्‍ट्रेलिया गावस्‍कर-बॉर्डर टेस्‍ट सीरीज को देखते हुए आराम दिया गया है. हार्दिक की कप्‍तानी में युवा क्रिकेटर्स को भर-भर के मौके दिए गए हैं. बीसीसीआई को पता है कि साल 2023 में खेल के सबसे छोटे प्रारूप में कोई भी बड़ा टूर्नामेंट नहीं है. ऐसे में यही सही मौका है जब सीनियर्स को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत इस फॉर्मेट से दूर रखा जाए और उनके स्‍थान पर राहुल त्रिपाठी, रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, शिवम मावी, जितेश सिंह जैसे युवाओं को मौका दिया जाए.

हार्दिक नहीं होने देंगे अपना रिकॉर्ड खराब

हार्दिक पंड्या नए-नए कप्‍तान बने हैं. उनके नेतृत्‍व में हाल ही में भारतीय टीम ने श्रीलंका को टी20 सीरीज में मात दी है. अगले साल होने वाले टी20 विश्‍व कप को देखते हुए बीसीसीआई हार्दिक को ही टीम के नए कप्‍तान के रूप में प्रोजेक्‍ट कर रही है. बताया जा रहा है कि इस साल होने वाले 50 ओवरों के विश्‍व कप के बाद रोहित से वनडे फॉर्मेट की भी कप्‍तानी ले ली जाएगी. ऐसे में वनडे-टी20 में भारत का भविष्‍य हार्दिक ही हैं. अपनी टीम के प्‍लेइंग इलेवन का चयन करते वक्‍त हार्दिक ऐसी कोई गलती नहीं करेंगे जिससे उनका अपना रिकॉर्ड खराब हो.

नशेड़ी बताकर किया गया था बाहर…इंग्लिश कप्‍तान ने भी माना देश पर कलंक…अब बल्‍ले से मचा रहा हाहाकार

लो जी हो गया नामकरण! WIPL नहीं बल्कि इस नाम से जानी जाएगी लीग…3 IPL फ्रेंचाइजी ने भी खरीदी टीम

युजवेंद्र चहल को नहीं देंगे मौका!

न्‍यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम के स्‍क्‍वाड पर नजर डालें तो स्पिन डिपार्टमेंट के लिए कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को मौका दिया गया है. इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर और दीपक हुड्डा स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं. हार्दिक इस सीरीज के दौरान चहल को प्‍लेइंग इलेवन का हिस्‍सा बनाने की गलती नहीं करेंगे. श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के सभी तीन मैचों में वो खेले थे. इस दौरान उन्‍होंने महज तीन विकेट निकाले. कप्‍तान ने उनसे सभी मैचों में चार ओवर कराने की जहमत तक नहीं उठाई. चहल ने आखिरी बार टी20 अंतरराष्‍ट्रीय में तीन विकेट हॉल एशिया कप 2022 के दौरान लिया था. इसके बाद अबतक खेले आठ टी20 मैचों में वो केवल सात विकेट ही ले पाए हैं.

कुलदीप की फिरकी में है दम

उधर, कुलदीप यादव की गेंदबाजी में काफी वैरिएशन नजर आता है. वनडे में वो लगातार विकेट निकाल रहे हैं. टी20 फॉर्मेट में देश के लिए उन्‍होंने आखिरी टी20 मैच अगस्‍त 2022 में वेस्‍टइंडीज दौरे पर खेला था. इस मैच में कुलदीप ने महज 12 रन देकर तीन विकेट भी निकाले थे. ऐसे में हार्दिक की पहली पसंद कुलदीप यादव ही होने वाले हैं. वो कुलदीप के साथ स्पिन ऑलराउंडर के रूप में वाशिंगटन सुंदर को मौका देना पसंद करेंगे.

Tags: IND vs NZ, India vs new zealand, Kuldeep Yadav, Team india, Washington Sundar, Yuzvendra Chahal


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन