Logo
Breaking News Exclusive
छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान

: DishTV Q3 Results: डिश टीवी को तीसरी तिमाही में हुआ 2.85 करोड़ का घाटा, आय में भी आई कमी

News Desk / Sat, Feb 11, 2023


DishTV Q3 Results: डिश टीवी को तीसरी तिमाही में हुआ 2.85 करोड़ का घाटा, आय में भी आई कमी

DishTV Q3 Results: अक्टूबर-दिसंबर 2022 की तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 22.31 प्रतिशत घट गई. 

नई दिल्ली:

DishTV Q3 Results: डायरेक्ट-टू-होम यानी डीटीएच सर्विस प्रोवाइडर डिश टीवी इंडिया (DishTV India ) ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 2.85 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा दर्ज किया. कंपनी को यह घाटा रेवेन्यू में गिरावट और इसके ओटीटी प्लेटफॉर्म के प्रमोशन में कमी के कारण हुआ है.

कंपनी ने बीएसई फाइलिंग में यह जानकारी देते हुए कहा है कि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में उसने 80.21 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था.

अक्टूबर-दिसंबर 2022 की तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 22.31 प्रतिशत घटकर 552.09 करोड़ रुपये पर आ गई. एक साल पहले की समान तिमाही में यह 710.67 करोड़ रुपये रही थी. इस अवधि में डिश टीवी का कुल खर्च  567.16 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले की समान तिमाही के 606.56 करोड़ रुपये की तुलना में 6.49 प्रतिशत कम है.

इस तिमाही के दौरान डिश टीवी का सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू  33.82 प्रतिशत घटकर 427.4 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्त वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही में यह 645.9 करोड़ रुपये था. इसके सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू ने Q3/FY23 में इसके कुल राजस्व का 77.4 प्रतिशत योगदान दिया था, जो एक साल पहले अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के 90.9 प्रतिशत से कम था. वहीं.डिश टीवी का एड रेवेन्यू 11.3 करोड़ रुपये के मुकाबले 24.77 प्रतिशत कम होकर 8.5 करोड़ रुपये रहा.


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन