Logo
Breaking News Exclusive
छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान

: YouTube की CEO Susan Wojcicki ने दिया इस्तीफा, भारतीय मूल के Neal Mohan बने नए हेड

News Desk / Thu, Feb 16, 2023


YouTube की CEO Susan Wojcicki ने दिया इस्तीफा, भारतीय मूल के Neal Mohan बने नए हेड

नील मोहन यू-ट्यूब में अब तक चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर थे.

वॉशिंगटन:

ग्लोबल ऑनलाइन वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म यू-ट्यूब (YouTube) की चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) सुसान डायने वोज्स्की (Susan Wojcicki) ने अपना पद छोड़ दिया है. इसके साथ ही भारतीय-अमेरिकी मूल के नील मोहन (YouTube New CEO Neal Mohan) को YouTube के नए हेड बनाए गए हैं. नील मोहन यू-ट्यूब में अब तक चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर थे. इसके साथ ही वह यू-ट्यूब के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट की भूमिका में भी रहेंगे. YouTube Creators ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी.

यह भी पढ़ें

नील मोहन नवंबर 2015 से यू-टूयब से जुड़े हैं. लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, नील मोहन ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एसेंचर से बतौर सीनियर एनालिस्ट की थी.


वहीं, सुसान डायने वोज्स्की एक पोलिश-अमेरिकी व्यावसायिक हैं. वह 20 से अधिक वर्षों से टेक इंडस्ट्री ज से जुड़ी हुई हैं. वह फरवरी 2014 से यू-ट्यूब की सीईओ थीं. 54 साल की वोज्स्की ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना चाहती हैं. वह अपनी सेहत और व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान देना चाहती हैं. इसलिए पद छोड़ रही हैं.

वोज्स्की Google की शुरुआती कर्मचारियों में से थीं और लगभग 25 वर्षों से मूल कंपनी Alphabet Inc के साथ हैं. गूगल से पहले उन्होंने इंटेल कॉर्प और बैन एंड कंपनी में काम किया था. गूगल के सह-संस्थापक लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने एक बयान में कहा, 'सुसान का Google को बड़ा बनाने में बेहतरीन योगदान रहा है. हम उनके द्वारा पिछले 25 वर्षों में किए गए सभी कार्यों के लिए बहुत आभारी हैं.'

बता दें कि यू-ट्यूब की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक के सीईओ सुंदर पिचाई भी भारतीय मूल के हैं. गूगल का स्वामित्व भी इसी कंपनी के पास है.

वहीं, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला, एडोब के सीईओ शांतनु नारायण और आईबीएम के सीईओ अरविंद कृष्णा सहित दुनिया की कई बड़ टेक कंपनियों को भारतीय मूल के लोग चला रहे हैं. यह सिलिकॉन वैली में भारतीय मूल के लोगों के दबदबे को दर्शाता है.

Featured Video Of The Day

BBC के दिल्ली-मुंबई ऑफिस में आयकर विभाग का सर्वे पूरा


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन