Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: AAP सरकार ने उपराज्यपाल को संशोधित ऑटोरिक्शा, टैक्सी किराए की अधिसूचना के लिए भेजी फाइल

News Desk / Wed, Jan 4, 2023



नई दिल्ली:

आम आदमी पार्टी (आप) नीत दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में संशोधित ऑटोरिक्शा और टैक्सी किराए की अधिसूचना की फाइल उपराज्यपाल वीके सक्सेना को भेज दी है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. राष्ट्रीय राजधानी में सीएनजी की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर गठित एक समिति की सिफारिश पर दिल्ली सरकार ने पिछले साल अक्टूबर में किराए में वृद्धि को मंजूरी दी थी. अधिकारी ने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार ने 28 अक्टूबर, 2022 को ऑटो और टैक्सी किराया संशोधन को मंजूरी दे दी थी. 17 दिसंबर को दिल्ली में नगर निगम (एमसीडी) चुनाव की आचार संहिता हटने के बाद संशोधित किराया अधिसूचित करने के लिए फाइल उपराज्यपाल वीके सक्सेना को भेजी गई थी.''

यह भी पढ़ें

संशोधित किराए के अनुसार, ऑटोरिक्शा के लिए शुरुआती 1.5 किलोमीटर के लिए मीटर डाउन किराया (न्यूनतम किराया) 25 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये कर दिया गया है, जबकि मीटर डाउन के बाद प्रति किलोमीटर शुल्क 9.50 रुपये से बढ़ाकर 11 रुपये कर दिया गया है. एसी और गैर-एसी दोनों टैक्सियों के लिए पहले एक किलोमीटर का मौजूदा किराया 25 रुपये है, जो बढ़कर 40 रुपये हो जाएगा. मीटर डाउन के बाद प्रति किलोमीटर किराया गैर-एसी के लिए 14 रुपये और एसी के लिए 16 रुपये था. संशोधन के बाद गैर-एसी टैक्सियों के लिए यह बढ़कर 17 रुपये और एसी टैक्सियों के लिए 20 रुपये हो जाएगा.

ऑटोरिक्शा के किराए में आखिरी संशोधन 2020 में हुआ था, जबकि टैक्सी के लिए जिसमें काली-पीली टैक्सी, इकोनॉमी टैक्सी और प्रीमियम टैक्सी शामिल हैं, यह नौ साल पहले 2013 में हुआ था. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में सात मार्च से अब तक 14 किस्तों में रिकॉर्ड 22.60 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई है. ऐसा प्राकृतिक गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण हुआ है. दिल्ली में सीएनजी की कीमत अब 78.61 रुपये प्रति किलोग्राम है.

पीटीआई-भाषा द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2021 से सीएनजी की कीमतों में 35.21 रुपये प्रति किलोग्राम या 80 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. एक अप्रैल 2021 को सीएनजी की कीमत 43.40 रुपये प्रति किलोग्राम थी. दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को किराए में बढ़ोतरी के मुद्दे पर ऑटोरिक्शा और टैक्सी संघों और यूनियनों से कई आवेदन मिले थे.

ये भी पढ़ें-

Featured Video Of The Day

हल्द्वानी के 4000 से अधिक परिवारों पर मंडराया बेघर होने का खतरा


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन