Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: भ्रष्टाचारियों के नाम का तब तक न करें जिक्र..." : राजस्‍थान एंटी करप्शन ब्‍यूरो के आदेश पर विवाद

News Desk / Wed, Jan 4, 2023


भ्रष्टाचारियों के नाम का तब तक न करें जिक्र...

प्रतीकात्मक फोटो.

जयपुर:

राजस्थान की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) अब भ्रष्ट अधिकारियों-कर्मचारियों को ट्रैप करने के बाद उनका नाम और फोटो जारी नहीं करेगी. सिर्फ विभाग का नाम और पद की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी. ये आदेश DG ACB का अतिरिक्त चार्ज लेते ही हेमंत प्रियदर्शी ने दिया है. DG ACB ने कहा कि जब तक कोर्ट में केस साबित नहीं हो जाता, तब तक गिरफ्तार लोगों के नाम उजागर नहीं किया जाए.

यह भी पढ़ें

आदेश में यह कहा गया है कि न्यायालय से आरोप साबित नहीं होने तक रिश्वत लेने वाले लोगों का नाम और फोटो सार्वजनिक नहीं किया जाए. मीडिया को भी उनका नाम और फोटो नहीं दिया जाए. इस आदेश पर विवाद खड़ा हो गया है. लोगों का कहना है कि अगर आरोप साबित होने की बात है, तो यह तमाम अपराधों पर लागू होती है. फिर तो चोर, डकैत, मर्डर करने वाले और रेप करने वालों का नाम भी तब तक सार्वजनिक नहीं होना चाहिए, जब तक उन पर आरोप साबित नहीं हो जाता है. 

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक प्रथम व कार्यवाहक महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी की ओर से सभी एसीबी चौकी प्रभारी व यूनिट प्रभारी को इन आदेशों की पालना करने को कहा है.

इससे पहले ACB पूरी कार्रवाई की फोटोग्राफी के साथ वीडियोग्राफी कराती आई है. बाकायदा फुटेज और फोटो मीडिया को जारी भी करती थी. इसका मकसद यह होता था कि जिसे पकड़ा गया है, उसके कारनामे से अधिक से अधिक लोक वाकिफ हो सके. फोटो-वीडियो सामने आने के बाद ACB के प्रति आम जनता का विश्वास बढ़ता था.

धीरे-धीरे समय बदला और ACB के अधिकारियों ने कार्रवाई के बाद मौके पर मीडिया को बुलाना शुरू कर दिया. पूरी कार्रवाई मीडिया को दिखाई जाती थी, ताकि पूरी डिटेल के साथ रिपोर्ट आम लोगों के सामने आ सके.अब नए आदेश को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं.

ये भी पढ़ें:-

आबकारी घोटाला मामला : दिल्ली की अदालत ने पांच आरोपियों को दी अंतरिम जमानत

कर्नाटक में भ्रष्टाचार पर जारी विवाद के बीच एक और कॉन्ट्रैक्टर ने की आत्महत्या

"हम लोग साथ आए, इसलिए हो रहा है...":लालू और तेजस्वी यादव के खिलाफ CBI जांच को लेकर CM नीतीश कुमार


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन