Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता

: Gwalior: कट्टे की नोक पर व्यापारी से 35 लाख रुपये की लूट, अजय गुप्ता हत्याकांड में सात लुटेरों को उम्रकैद

News Desk / Mon, Nov 21, 2022

सीसीटीवी में कैद घटना और हत्याकांड के वकील

सीसीटीवी में कैद घटना और हत्याकांड के वकील - फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

ग्वालियर जिले में 24 घंटे के अंदर लूट की दूसरी बड़ी सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बाइक सवार तीन बदमाशों ने गल्ला मंडी व्यापारी से कट्टे की नोक पर हवाई फायर करते हुए 35 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिए। वारदात की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, दिनदहाड़े हुई इस वारदात की पड़ताल के लिए ग्वालियर पुलिस अधीक्षक ने क्राइम ब्रांच को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

दरअसल, ग्वालियर में सोमवार को एक करोड़ 20 लाख रुपये लूट की सनसनीखेज वारदात और उसके खुलासे के 24 घंटे भी पूरे नहीं हुए थे कि ग्वालियर की डबरा तहसील के अंतर्गत ठाकुर बाबा रोड के पास गल्ला मंडी व्यापारी से 35 लाख रुपये की लूट हो गई। बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने गल्ला मंडी व्यापारी से यह रकम लूटी।

बता दें, गल्ला मंडी व्यापारी सेवकराम बजाज अपने एक अन्य साथी के साथ ठाकुर बाबा रोड स्थित प्राइवेट बैंक से 35 लाख रुपये नगदी निकालकर ऑफिस की ओर जाने के लिए निकले ही थे। इस दौरान पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने सेवकराम की गाड़ी में जोरदार टक्कर मारी और नगदी भरा बैग छीनने का प्रयास किया। पहली बार में जब सफलता नहीं मिली तो बदमाशों ने कट्टे से दो हवाई फायर किए और फिर 35 लाख रुपये नकदी से भरा हुआ बैग छीनकर फरार हो गए। दिनदहाड़े बीच बाजार में हुई इस सनसनीखेज लूट की वारदात की सूचना जैसे ही डबरा सिटी थाना पुलिस को लगी, मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें बदमाशों की करतूत नजर आ गई।

मामले में ग्वालियर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी का कहना है, CCTV के जरिए बदमाशों के हुलिए की पहचान की जा रही है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए ग्वालियर क्राइम ब्रांच की टीम डबरा रवाना की गई है। जो इस पूरी घटना की जांच करने के साथ ही बदमाशों को पकड़ने और लूटी गई रकम को बरामद करेगी। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने दावा किया है कि जैसे कल हुई लूट की वारदात का जल्द से जल्द खुलासा कर दिया गया था। ऐसे ही डबरा में हुई इस लूट का भी जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।

हत्याकांड में सात लुटेरों को उम्रकैद की सजा...
ग्वालियर जिले के बहुचर्चित कारोबारी अजय गुप्ता हत्याकांड मामले में सात लुटेरों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। ये सजा जिला न्यायालय के विशेष न्यायाधीश संजय गोयल की कोर्ट ने सुनाई है। दरअसल, 24 सितंबर 2018 की रात चार लुटेरों ने धर्मकांटे में घुसकर कारोबारी अजय गुप्ता के पेट में गोली मारी थी और धर्मकांटे के ऑफिस में रखे करीब 60 लाख रुपये लूटकर ले गए थे।

इस दौरान 14 दिन बाद अजय गुप्ता ने दिल्ली के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया, जिसके बाद पुलिस ने हत्या और लूट की वारदात में शामिल मास्टरमाइंड रामवीर सिंह कुशवाह सहित छह लोगों को पकड़ा लिया था, जो लूट और उसके बाद हत्या के मामला जिला कोर्ट में चल रहा था। मामले में कोर्ट ने मंगलवार को सजा सुनाई है। वहीं, पीड़ित पक्ष का कहना है ये जघन्य अपराध है। इसलिए उन्होनें कोर्ट से मृत्युदांड की मांग की थी, लेकिन वो इस मामले में हाईकोर्ट जाएंगे।

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन