Logo
Breaking News Exclusive
34% सम्राट और 31% लोगों निशांत पसंद, OBC-SC-ST या जनरल, जानिए कौन बनेगा मुख्यमंत्री ? लेडी डांसर को मारकर बेड में छिपाई अर्धनग्न लाश, बेटा-बेटी बोले- पलंग से बह रहा था लहू बारात से पहले काटा गर्लफ्रेंड का गला, खून से सना मिला हथियार, जानिए MP-UP बॉर्डर का सच दोस्तों के साथ टेंट का सामान छोड़ने जा रहा था, बेकाबू होकर पलटा ट्रैक्टर, दबने से गई जान ट्रैक मशीन की बोगी धू-धू कर जली, शॉर्ट सर्किट की वजह से हादसा 92 की उम्र में ली आखिरी सांस, मल्टी-ऑर्गन फेल्योर बना वजह, Bollywood में शोक की लहर US Navy करेगी नाकाबंदी, समुद्री रास्ते पर बढ़ा खतरा, ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा India के Top 20 Best Condoms in India 2026, एक क्लिक में Complete Guide Sexual Health Pills, सच क्या है और कितना बड़ा है खतरा, डॉक्टरों की चेतावनी से उड़ जाएगा होश ! 2 साल बाद क्यों टूट रही हैं शादियां, गांव से लेकर शहर तक; Expert Analysis & Case Study 34% सम्राट और 31% लोगों निशांत पसंद, OBC-SC-ST या जनरल, जानिए कौन बनेगा मुख्यमंत्री ? लेडी डांसर को मारकर बेड में छिपाई अर्धनग्न लाश, बेटा-बेटी बोले- पलंग से बह रहा था लहू बारात से पहले काटा गर्लफ्रेंड का गला, खून से सना मिला हथियार, जानिए MP-UP बॉर्डर का सच दोस्तों के साथ टेंट का सामान छोड़ने जा रहा था, बेकाबू होकर पलटा ट्रैक्टर, दबने से गई जान ट्रैक मशीन की बोगी धू-धू कर जली, शॉर्ट सर्किट की वजह से हादसा 92 की उम्र में ली आखिरी सांस, मल्टी-ऑर्गन फेल्योर बना वजह, Bollywood में शोक की लहर US Navy करेगी नाकाबंदी, समुद्री रास्ते पर बढ़ा खतरा, ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा India के Top 20 Best Condoms in India 2026, एक क्लिक में Complete Guide Sexual Health Pills, सच क्या है और कितना बड़ा है खतरा, डॉक्टरों की चेतावनी से उड़ जाएगा होश ! 2 साल बाद क्यों टूट रही हैं शादियां, गांव से लेकर शहर तक; Expert Analysis & Case Study

: पुष्पराजगढ़ के 'गालीबाज' विधायक: हाथ जोड़ो यात्रा में फुंदेलाल मार्को ने सचिव को दी गंदी-गंदी गालियां, बोले-.... को मारो, पीड़ित बोला- कुछ भी कर सकते हैं, हीरा सिंह ने कहा- विकास यात्रा से बौखलाए विधायक

MP CG Times / Tue, Feb 7, 2023

पूरन चंदेल, पुष्पराजगढ़। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विधानसभा के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने कुर्सी की हनक दिखाई है. विधायकी के तेवर ऐसे की सचिव को मां..बहन की गालियों की बौछार कर दी. पुष्पराजगढ़ के गालीबाज विधायक की अब जमकर किरकिरी हो रही है. विधायक ने सचिव को न की गाली-गलौज बल्कि मारने की भी कोशिश की. बताया तो यहां तक जा रहा है कि विधायक के गुर्गों ने सचिव को मारने के लिए दौड़ाया भी, लेकिन वह वहां से किसी तरह भागा और खुद को गुर्गों से बचाया. ये हम नहीं पीड़ित ने MP-CG टाइम्स को आपबीती सुनाई है. विधायक पर संगीन इल्जाम लगाए हैं. वहीं लोगों में इस करतूत से आक्रोश भी है. दरअसल, विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को इन दिनों हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा कर रहे हैं. इसी बीच वे बीजापुरी के बरांज पंचायत में थे. जहां वे सभा ले रहे थे. सचिव के ऊपर सारी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी थी. सचिव सारी व्यवस्था अपने पैसे से किया. टेंट लगवाया, खाने की व्यवस्था की, सोने की व्यवस्था की, लेकिन विधायक जी को व्यवस्था ठीक नहीं लगी. विधायक जी गाली-गलौज में उतारू हो गए. सचिव से विधायक की बदसलूकी बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के अंत में सभी रैली के लोगों के लिए रोजगार सहायक सरपंच सभी लोग भोजन और विश्राम करने की व्यवस्था कर रहे थे. इसी बीच अचानक विधायक जी ने सचिव को अपने पास बुलाया और गुर्गों को बोला कि इस...मा.. को पकड़ो और गाड़ी में डालो. ये कहते हुए गाड़ी से उतरने लगे. गुर्गों ने रोजगार सहायक को दौड़ाया ऐसे में रोजगार सहायक(सचिव) कुछ समझपाता विधायक जी के आक्रोश को देख कर भागने लगा. इतना ही नही विधायक के गुर्गों ने रोजगार सहायक को कुछ दूर तक दौड़ाया. ये सब कहानी को देखते हुए ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया. बरांज में विधायक को लेकर नाराजगी जताई जा रही है. सचिव ने कहा कि टेंट लगवाने में 5 हजार रूपए खर्च हो गए. अभी खाना बनाने वालों को पैसे देने पड़ेंगे.   BJP के विकास यात्रा से बौखला गए विधायक- हीरा सिंह  MP-CG टाइम्स से बातचीत में हीरा सिंह श्याम ने विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को पर जमकर निशाना साधा. श्याम ने कहा कि विधायकी की गर्मी है, अभी वो किसी को भी मारपीट सकते हैं. पंचायत सचिव को मारने में उतारू हो गए, उनके स्वागत सत्कार में कमी हो गई. गरीब कर्मचारी ने सहयोग करने की कोशिश की. अब रईस विधायक की जरूरत पूरी नहीं कर सका, जिसका खामियाजा भोग रहा है. BJP के विकास यात्रा से बौखला गए हैं. विधायक जी गुंडागर्दी में उतारू- हीरा सिंह श्याम  हीरा सिंह श्याम ने कहा कि जनता विधायक को सेवा के लिए भेजी है, ये विधायक जी गुंडागर्दी में उतारू हो गए हैं. इनका असली चेहरा सबके सामने आ रहा है, जनता की सेवा कम मेवा ज्यादा खा रहे हैं. ऐसा ही हाल रहा तो पुष्पराजगढ़ की दुर्गति होने से कोई नहीं रोक सकता. इस पर कार्रवाई होनी चाहिए.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन