Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता

: Gwalior: शराब पीने से रोकने पर आशा कार्यकर्ता की चप्पलों से पिटाई, महिला ने साहस से शराबी को खदेड़ा, मामला दर्ज

News Desk / Wed, Feb 1, 2023


सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर शहर से सटे गांव में स्थित एक शासकीय पब्लिक हेल्थ सेंटर में घुसकर शराब पी रहे युवक को जब रोका तो उसने गुस्से में  आशा कार्यकर्ता को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया और पत्थर भी फेंककर मारे। इस बीच महिला का छोटा बच्चा रोता रहा हालांकि महिला ने शराबी को पीएचसी परिसर से खदेड़ दिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।

ग्वालियर के तिघरा थाना स्थित कुलैथ निवासी 32 वर्षीय संगीता पत्नी महेश मांझाी आशा कार्यकर्ता है। अभी वह कुलैथ के PHC (पब्लिक हेल्थ सेंटर) में पदस्थ है। बुधवार को जब संगीता हेल्थ सेंटर पहुंची तो गांव में ही रहने वाला राजू पंडित वहां सेंटर के दरवाजे के पास शराब पीने लगा, जिसका आशा कार्यकर्ता ने विरोध किया तो आरोपी उससे गाली गलौज करने लगा।

जब महिला आशा कार्यकर्ताओं ने गाली गलौज कर रहे राजू का वापस विरोध किया तो आरोपी चप्पलों से उसकी मारपीट करने लगा और जब लोग बचाने आए तो पथराव कर भाग गया। हालांकि महिला ने हिम्मत का परिचय देते हुए आरोपी को पीएचसी से बाहर निकाल दिया। घटना की शिकायत संगीता ने अपने पति के साथ तिघरा थाना पहुंचकर की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी पकड़ से बाहर है।

घटना की शिकायत के बाद जब पुलिस जांच करने पब्लिक हेल्थ सेंटर पहुंची तो वहां लगे CCTV कैमरे भी खंगाले। CCTV कैमरे की फुटेज में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। पुलिस ने फुटेज को साक्ष्य के तौर पर जांच में शामिल किया है। तिघरा थाना प्रभारी सुरेश सिंह कुशवाह का कहना है कि महिला ने शिकायत की है कि पब्लिक हेल्थ सेंटर में एक युवक ने उसके साथ मारपीट की है। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन