Logo
Breaking News Exclusive
कहता था- तेरा कन्यादान मैं खुद करूंगा, कैप्टन बाबा पर 12 FIR, 150+ महिलाएं हो सकती हैं शिकार 254 मौतें, 1100+ जख्मी; Ceasefire के बीच सबसे बड़ा हमला, ईरान बोला- सीजफायर और जंग साथ नहीं चल सकते गरियाबंद में नेशनल हाईवे जाम, विधायक जनक ध्रुव बोले- ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी ? महिलाओं को उतारने पड़ते थे कपड़े, नंगेली ने स्तन काटकर हाथ पर रख दिए; पढ़िए Channar Rebellion की पीड़ा Live-in vs Marriage, किसमें ज्यादा Satisfaction, India का बदलता Relationship Trend Arranged Marriage vs Love Marriage, किसमें ज्यादा Divorce और क्यों ? Extra Marital Affair क्यों बढ़ रहे हैं, क्या Marriage System Fail हो रहा है? Sex Life अच्छी, फिर भी Couples Unhappy क्यों? Relationship का Hidden Truth पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया बेलन, मुंह में कपड़ा ठूंसा, हांथ-पैर बांधकर पीटा; जानिए क्रूरता की वजह ? 24 घंटे में 4 एक्सीडेंट, 10 लोगों की मौत, कहीं परिवार खत्म, तो कहीं पिता-बेटे की मौत कहता था- तेरा कन्यादान मैं खुद करूंगा, कैप्टन बाबा पर 12 FIR, 150+ महिलाएं हो सकती हैं शिकार 254 मौतें, 1100+ जख्मी; Ceasefire के बीच सबसे बड़ा हमला, ईरान बोला- सीजफायर और जंग साथ नहीं चल सकते गरियाबंद में नेशनल हाईवे जाम, विधायक जनक ध्रुव बोले- ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी ? महिलाओं को उतारने पड़ते थे कपड़े, नंगेली ने स्तन काटकर हाथ पर रख दिए; पढ़िए Channar Rebellion की पीड़ा Live-in vs Marriage, किसमें ज्यादा Satisfaction, India का बदलता Relationship Trend Arranged Marriage vs Love Marriage, किसमें ज्यादा Divorce और क्यों ? Extra Marital Affair क्यों बढ़ रहे हैं, क्या Marriage System Fail हो रहा है? Sex Life अच्छी, फिर भी Couples Unhappy क्यों? Relationship का Hidden Truth पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया बेलन, मुंह में कपड़ा ठूंसा, हांथ-पैर बांधकर पीटा; जानिए क्रूरता की वजह ? 24 घंटे में 4 एक्सीडेंट, 10 लोगों की मौत, कहीं परिवार खत्म, तो कहीं पिता-बेटे की मौत

: Bhopal News: सीएम शिवराज बोले- स्वर्गीय पीपी सिंह की स्मृति में दिये जाएंगे पत्रकारिता पुरस्कार

News Desk / Mon, Mar 13, 2023


सीएम ने स्वर्गीय पुष्पेंद्र पाल सिंह को श्रद्धांजलि दी

सीएम ने स्वर्गीय पुष्पेंद्र पाल सिंह को श्रद्धांजलि दी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश माध्यम एवं रोज़गार निर्माण के प्रधान संपादक और माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में पत्रकारिता के विभागाध्यक्ष पुष्पेंद्र पाल सिंह की स्मृति में मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीएम ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वाले स्वर्गीय पुष्पेंद्र पाल सिंह (पीपी सर) की स्मृति में पत्रकारिता के पुरस्कार दिए जाएंगे। खोजी पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

सीएम ने कहा कि पुष्पेंद्र पाल सिंह को बिसनखेड़ी में बने माखन लाल विश्वविद्यालय के नवीन भवन में जाना था और पत्रकारिता की पढाई कर रहे युवाओं को बेहतर काम करने के लिए प्रोत्साहित करना था हालांकि असमय निधन के कारण ऐसा नहीं हो सका। अब जल्द ही नए विश्वविद्यालय परिसर में एक कक्ष का नामकरण स्वर्गीय पुष्पेंद्र पाल सिंह की स्मृति में किया जाएगा। यहां उनके लेख और व्याख्यान के संग्रह को प्रकाशित करने के साथ ही व्याख्यान माला आयोजित की जाएगी। वहीं पत्रकारिता के क्षेत्र में नवाचार करने वालों को पुष्पेंद्र पाल सिंह की स्मृति में प्रति वर्ष सम्मानित किया जाएगा।

सीएम ने कहा कि पुष्पेंद्र निष्काम, निष्कपट, निश्छल और निरअहंकार व्यक्ति थे, हमने वर्षों साथ काम किया। मुख्यमंत्री ने गीता को उद्धृत कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि वह भगवान कृष्ण द्वारा वर्णित सात्विक सदपुरूष की साकार मूर्ति थे। सीएम ने कुछ दिन पहले ही हुई मुलाकात के पलों को याद करते हुए कहा, “यह कटु सत्य है कि एक दिन जाना तो सबको है, लेकिन यह नहीं पता था कि पुष्पेंद्र पाल इस तरह से इस दुनिया से चले जाएंगे।“ साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पुष्पेंद्र एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने कभी किसी भी काम के लिए मना नहीं किया।

शायद वो उस रात भी ईश्वर को मना नहीं कर पाए और एक बुलावे पर ही इस लोक को छोड़ कर चले गए। वह एक ऐसे व्यक्ति थे जो असफलता मिलने पर कभी विचलित नहीं हुए और सफलता मिलने पर अहंकार में आकर आसमान नहीं छूने लगे। वह एक ऐसे शिक्षक थे जो अपने छात्रों की पढाई से लेकर रोजगार और उसके जीवन यापन तक की सदैव चिंता करते रहते थे। माखनलाल विश्वविद्यालय में अध्यापन और मध्यप्रदेश माध्यम में सेवारत रहते हुए चौबीसों घंटो काम के लिए तत्पर रहते थे। कार्यक्रम में पुष्पेंद्र पाल सिंह के माता—पिता, भाई केपी सिंह, बहन योगिता, बेटा शिवपाल  और बेटी शानू समेत माखनलाल विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षक और स्टॉफ मौजूद रहा।

 

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन