Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता

: अनूपपुर, कोतमा और पुष्पराजगढ़ में 'विकास यात्रा': BJP नेता और अधिकारियों ने वार्ड से लेकर गांव तक जमीनी हालात की टटोली नब्ज, जगह-जगह हुआ स्वागत

MP CG Times / Mon, Feb 6, 2023

पुष्पराजगढ़। मध्य प्रदेश में संत रविदास जयंती के दिन से विकास यात्रा की शुरुआत हुई है. इन यात्राओं के जरिए सरकार गांव-गांव और वार्डों तक पहुंचेगी. इसी बीच अनूपपुर जिले के कोतमा और पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्रों में विकास यात्रा दूसरे दिवस वार्ड और ग्रामीण अंचलों में पहुंची. इस विकास यात्रा में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे. इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के हितलाभों का वितरण किया गया और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुति के माध्यम से हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी आम जनों को दी गई. अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र में दूसरे दिन विकास यात्रा वार्ड क्र. 8 से 15 तक पहुंची. विकास यात्रा के साथ जल कलश यात्रा भी निकाली गई. यात्रा के दौरान नागरिकों को मध्यप्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही आवेदन पत्र प्राप्त किए गए. इस अवसर पर शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने जीवन में आए बदलाव के संबंध में विचार साझा किए. राज्य शासन के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की. विकास यात्रा के संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभय सिंह ओहरिया ने विकास यात्रा के उद्देश्‍यों के संबंध में विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील नागरिकों से की. उन्होंने कहा कि हर पात्र को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले, यह विकास यात्रा के माध्यम से सुनिश्चित किया जा रहा है. नगरपालिका की उपाध्यक्ष सोनाली तिवारी ने कहा कि राज्य शासन द्वारा सर्वहारा वर्ग के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है. जिसका लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिले, यह विकास यात्रा के माध्यम से द्वार-द्वार योजनाओं की जानकारी देकर सुनिश्चित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अनेक लोग आर्थिक रूप से सशक्त हुए हैं. स्वनिधि योजना से लाभान्वित हरिओम नामदेव ने उन्हें प्राप्त आर्थिक मदद से स्वरोजगार के उत्थान से हुए लाभ के संबंध में जनता के साथ अपने जीवन में आए बदलाव की बातें साझा की. इस अवसर पर आयुष्मान कार्ड के पंजीयन के लिए शिविर का भी आयोजन किया गया, जहां नागरिकों ने पंजीयन का लाभ उठाया. कोतमा विधानसभा क्षेत्र की विकास यात्रा का दूसरे दिवस नगरपालिका क्षेत्र कोतमा के वार्ड क्र. 08 से 15 तक भ्रमण कार्यक्रम के तहत नागरिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. विकास यात्रा के साथ ही जल कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया. पुष्पराजगढ़ क्षेत्र में विकास यात्रा का लोकनृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुआ. स्वागत विधानसभा क्षेत्र पुष्पराजगढ़ में विकास यात्रा दूसरे दिवस अमरकंटक से चलकर पुष्पराजगढ़ जनपद क्षेत्र के ग्राम भुण्डाकोना पहुंची, जहां ग्रामीणों ने विकास यात्रा का भव्य स्वागत किया. विकास यात्रा में पूर्व विधायक सुदामा सिंह, पूर्व जनपद अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम, कन्ना नायक, अनुविभागीय दण्डाधिकारी पुष्पराजगढ़ विवेक के.व्ही., तहसीलदार टी.आर. नाग, जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.के. त्रिपाठी, संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन, महिलाएं, युवा शामिल रहे. विकास यात्रा ग्राम भुण्डाकोना से चलकर ग्राम पोंड़की, उमरगोहान, दमगढ़, फर्रीसेमर, हर्राटोला, बरसोत, पमरा, बिजौरी, लालपुर, भमरिया, पोंड़ी, भेजरी आदि ग्रामों में भव्य स्वागत किया गया. इस अवसर पर जनजातीय परम्परा के लोक नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई. ग्राम पोंड़की एवं भेजरी में जन संवाद के माध्यम से शासकीय योजना से लाभान्वित हितग्राहियों ने जीवन में परिवर्तन और आर्थिक सशक्तिकरण के संबंध में अपने विचार साझा किए. लाडली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री आवास, आजीविका से लाभान्वित हितग्राहियों ने शासन की योजना से प्राप्त लाभ के संबंध में जानकारी दी गई.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन