Logo
Breaking News Exclusive
8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे जेठानी ने देवरानी को चाकू मारे; लाश टंकी में डाली, भाई पर किया था कमेंट 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे जेठानी ने देवरानी को चाकू मारे; लाश टंकी में डाली, भाई पर किया था कमेंट

: छत्तीसगढ़ में कैबिनेट विस्तार की घोषणा जल्द: शिवप्रकाश-नितिन नवीन रायपुर पहुंचे, निगम मंडल की दूसरी सूची और संसदीय सचिवों की सूची भी संभव

Cabinet expansion announcement soon in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी में बुधवार को दिनभर बैठकों का दौर चलेगा। इसके लिए खासतौर पर दिल्ली से भाजपा के सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश और प्रभारी नितिन नबीन रायपुर पहुंच चुके हैं। दोनों ही नेता बैठकों में शामिल होंगे और प्रदेश के तमाम पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, निकाय स्तर के नेताओं की अलग बैठक होगी। माना जा रहा है कि इन बैठकों के बाद प्रदेश में निगम मंडल में अन्य पदाधिकारी की घोषणा, कैबिनेट विस्तार में मंत्रियों के नाम का ऐलान और संसदीय सचिवों से जुड़ी सूची भी भाजपा जल्द जारी कर सकती है।

रायपुर एयरपोर्ट पर प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन का स्वागत मंत्री केदार कश्यप ने किया।
रायपुर एयरपोर्ट पर प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन का स्वागत मंत्री केदार कश्यप ने किया।
 

ऐसा है संगठन के नेताओं का आज का शैड्यूल

शिवप्रकाश और नीतिन नबीन भाजपा और निगम-मंडल व आयोगों के पदाधिकारियों के साथ ही नगरीय निकायों के महापौर, सभापति, अध्यक्ष व उपाध्यक्षों की बैठक लेंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सबसे पहले महामंत्रियों की बैठक होगी।

इसके बाद निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों की बैठक होगी। फिर सभी मोर्चा प्रदेश अध्यक्षों की बैठक लेंगे। इसके बाद नगरीय निकायों के महापौर-सभापतियों, अध्यक्ष-उपाध्यक्षों के साथ ही जिला पंचायतों के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों की बैठक नेता लेंगे।

गृहमंत्री विजय शर्मा सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश को लेने पहुंचे थे।
गृहमंत्री विजय शर्मा सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश को लेने पहुंचे थे।
 

कार्यकर्ताओं को क्या सीख मिली

एक दिन पहले मंगलवार शाम रायपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन भी हुआ। भाजपा 6 अप्रैल स्थापना दिवस से ही अलग-अलग कार्यक्रम कर रही है। रायपुर के एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ।

यहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पहले पार्टी के दो सांसद हुआ करते थे, तब सत्ता पक्ष के लोग मजाक उड़ाकर व्यंग्य करते थे- हम दो हमारे दो। तब श्रद्धेय अटल जी कहा था कि अभी तो आप लोगों की हंसने की बारी है।

एक समय आएगा कि पूरा देश भाजपा के साथ होगा। आज देशभर में कमल खिल चुका है, खिलता जा रहा है। भाजपा की इस सफलता और जन-विश्वास को हमें आगे बढ़ाना है और पार्टी की मजबूती को बनाकर रखना है।

कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान नेता।
कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान नेता।
 

पवन साय बोले- हर कार्यकर्ता जरूरी

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री और कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्य वक्ता पवन साय ने कहा- आपके कारण ही भाजपा आज इस ऊंचाई तक पहुंची है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता हमारे लिए संगठन खड़ा करने वाला है।

आज विधानसभा, लोकसभा, नगर निगम एवं पंचायत में भी आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा का ध्वज लहरा रहा है। लेकिन हमने केवल विचार के लिए कार्य किया था जिसकी वजह से भाजपा आज यहां पर खड़ी है।

भाजपा एक राजनीतिक संगठन, एक वैचारिक आंदोलन भी है और एक यूनिवर्सिटी भी है जिसमें सभी आकर सीख सकते हैं।

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए CM साय
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए CM साय
 

जनसंघ और भाजपा का इतिहास पढ़ें

भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपातकाल के संघर्षों की याद ताजा करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि ऐसे परिवार हैं, जिन्होंने साइकिल से यात्रा कर संगठन का काम खड़ा किया है। ऐसे कई परिवार हैं जिन्होंने आपातकाल का दंश झेला है।

बृजमोहन ने कहा कि हमारे सभी कार्यकर्ताओं को जनसंघ और भाजपा का इतिहास पढ़ना चाहिए। पहले जनसंघ के कार्यकर्ताओं के परिवारों ने कभी सत्ता नहीं देखी।

आज तो केंद्र सहित देश के 18 राज्यों में भाजपा व भाजपा की गठबंधन की सरकार है। हम सत्ता में हैं, लेकिन हमने कभी सत्ता को शासन का नहीं, अपितु जन सेवा का माध्यम माना है

Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन