: Chhatarpur: फंदे में फंसने से तेंदुए की मौत, वन विभाग को पेड़ पर लटका मिला शव
News Desk / Tue, Feb 7, 2023
छतरपुर जिले के वन क्षेत्र में एक तेंदुए पेड़ पर लगे फंदे से लटका मिला है। - फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
छतरपुर जिले के बड़ामलहरा वन परिक्षेत्र में पेड़ पर फंदे से लटका तेंदुए का शव मिला है। मामले में पांच संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं, जिनसे पूछताछ जारी है।जानकारी के अनुसार मामला छतरपुर जिले के बड़ामलहरा वन परिक्षेत्र स्थित सूरजपुरारोड बीट का है। वन विभाग के अफसरों ने बताया कि ग्राम सड़वा स्थित पंचमुखी हनुमानजी मंदिर के पास पाटन हार में मंगलवार शाम फंदे में फसकर एक तेंदुआ की मौत हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग का अमला पहुंच गया था। तेंदुए का शव पेड़ पर लटका मिला है।
आशंका जताई जा रही है कि किसान द्वारा फसल सुरक्षा के लिए खेत में फंदा लगाया गया था, जिसमें तेंदुआ फंस गया। तेंदुए के गले में फंदा पड़ते ही वह घबरा गया और पेड़ पर चढ़ते ही फंदा खिंच गया। बताया जा रहा है कि घटना के काफी देर तक तेंदुआ तड़पता रहा। वन अमले के सामने ही तेंदुए की मौत हुई है।
घटना के बाद वन कर्मी धर पकड़ शुरू कर जांच करने में लग गए हैं। बड़ामलहरा परिक्षेत्र में काफी दिनों से तेंदुआ की चहल कदमी का मामला चर्चा में है। तेंदुए ने बड़ालहरा के आसपास काफी जानवरों का शिकार भी किया है। मृतक तेंदुआ वही है अभी यह स्पष्ट रूप से कहना मुश्किल है। सूत्रों के अनुसार मामले में पांच संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं जिनसे पूछताछ जारी है। मामले में डीएफओ बीपी दौतानिया मौके पर जांच के लिए पहुंचे हैं।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन